Deoria News: बिजली विभाग के डीएम व एसई कार्यालय पर होगी महापंचायत

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की मासिक बैठक सिंचाई विभाग

Deoria News: बिजली विभाग के डीएम व एसई कार्यालय पर होगी महापंचायत

Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन जिला इकाई की मासिक बैठक सिंचाई विभाग के डाक बंगला पर भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को विस्तार देने व सदस्यता बढ़ाने पर जोर बिजली की समस्या को लेकर एसई व डीएम कार्यालय पर महापंचायत का निर्णय लिया गया।भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि बिजली की समस्या से पूरा जिला ग्रसित है। जर्जर नंगे तारों को आज तक बदला नहीं गया जिससे ग्रामीण जनता बहुत ही परेशान हैं। बरियारपुर विद्युत उपकेन्द्र बहुत ही ओवर लोड चल रहा है। कई गांवों के ट्रांसफार्मर ओवर लोड चल रहे हैं।

कई वर्षों से बरियारपुर बिजली घर से जुड़े ग्राम सिधुंआ में 33/11 केवीए का विद्युत उपकेन्द्र बनाने की मांग हो रही हैं मगर बिजली विभाग एवं सरकार द्वारा गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा हैं। इस मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन बहुत ही गम्भीर हैं और आगामी 25 सितम्बर को बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एक बड़ी किसान महापंचायत होगी। भाकियू जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण शाही उर्फ बड़े शाही ने कहा कि इस सरकार में फास्फेटिक एवं कीटनाशक का दाम आसमान छू रहा हैं। खेती में लागत बढ़ती जा रही हैं और दिन प्रतिदिन मुनाफा कम होता जा रहा हैं। बैठक में सदानंद यादव, धनंजय सिंह, हरेंद्र सिंह, मदन चौहान, चंद्रदेव सिंह, शमसुद्दीन अंसारी, सुनील राय, अनिल मणि त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर राय, सुरेन्द्र चौहान, गोबिंद गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, राम किशोर चौहान, नरसिंह पटेल, लल्लन कुशवाहा, दुखी प्रसाद, नियाज़ अहमद, सत्याग्रह, सरोज, हरेंद्र यादव, सुरेन्द्र चौहान, उमाशंकर सिंह, केश्वर प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsदेवरियाDeoria News: बिजली विभाग के डीएम व एसई कार्यालय पर होगी महापंचायत