ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश देवरियादेवरिया में 22 केन्द्रों पर 3,066 कर हुआ टीकाकरण

देवरिया में 22 केन्द्रों पर 3,066 कर हुआ टीकाकरण

देवरिया। निज संवाददाता गुरुवार को तीसरे चक्र में जिले के 22 अस्पतालों पर 3066...

देवरिया में 22 केन्द्रों पर 3,066 कर हुआ टीकाकरण
हिन्दुस्तान टीम,देवरियाFri, 29 Jan 2021 03:19 AM
ऐप पर पढ़ें

देवरिया। निज संवाददाता

गुरुवार को तीसरे चक्र में जिले के 22 अस्पतालों पर 3066 स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी, आशा को कोरोना का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस, सीडीओ की पत्नी समेत दर्जनों डाक्टरों ने भी टीके लगवाये।जिला मुख्यालय पर दोनों जिला अस्पताल तथा तीन नगरीय स्वास्थ्य केन्द्रों तथा ग्रमीण क्षेत्र के 17 अस्पतालों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन हुआ। 22 पर्यवेक्षकों और 10 नोडल अफसरों ने टीकाकरण की निगरानी की।

कोरोना संक्रमण से बचाने को पहले चरण में 12034 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाना है। इसकी शुरूआत 16 जनवरी को चार स्वास्थ्य केन्द्रों से हुई। पहले दिन 400 लक्ष्य के सापेक्ष 286 को टीका लगाया गया। जबकि 22 जनवरी को दूसरे दिन 2152 लक्ष्य के सापेक्ष 1487 का टीकाकरण हुआ। गुरुवार को 4469 व्यक्तियों को टीका लगाने को 22 केन्द्र बनाये गये थे। जहां पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन करने को 39 टीमें लगायी गयी थी। टीकाकरण करने को विभिन्न केन्द्रों को गुब्बारे, मैट व टेंट से सजाया गया था। कड़ाके की ठंड के बाद भी कुछ केन्द्रों पर टीका लगवाने को सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाड़ी व आशा वर्करों की कतार लग गयी। टीका लगवाने को अधिकांश महिलायें काफी उत्साहित रही। 22 केन्द्रों पर 4469 का टीकाकरण करने का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष शाम 5 बजे तक 3066 को टीका लगाया गया, जो लक्ष्य का 68.61 फीसदी हुआ। गुरुवार के टीकाकरण में 2599 महिलायें तथा 467 पुरूषों को टीका लगाया गया। टीकाकरण पर कुल 314 वायल वैक्सीन खर्च किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक पाण्डेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सुरेन्द्र सिंह तथा नोडल अफसरों, डल्यूएचओ, यूनिसेफ के अधिकारियों ने विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण के दौरान दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें