तैराकी के केंद्रीय कैंप में अक्षत साईं का चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरिया
share

Deoria News - देवरिया के 10 वर्षीय खिलाड़ी अक्षत साईं को तैराकी के केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। उन्होंने बरेली में प्रदेश स्तरीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अक्षत ने अपने पिता से तैराकी की शुरुआत की और अब वह रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

तैराकी के केंद्रीय कैंप में अक्षत साईं का चयन

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के रहने वाले 10 वर्षीय खिलाड़ी अक्षत साईं तैराकी में परचम फहरा रहे हैं। कठिन मेहनत व लगन की बदौलत अक्षत का तैराकी के केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है। प्रशिक्षण बरेली में 29 अप्रैल तक चलेगा। भिखमपुर रोड के रहने वाले विक्रम गुप्ता के बेटे अक्षत साईं की बचपन से ही तैराकी में रूचि है। वह कक्षा पांच के छात्र हैं। शुरू में अक्षत ने तैराकी के प्रारंभिक कौशल अपने पिता से सीखा। बेटे की लगन को देखते हुए पिता ने उनका एडमिशन रवींद्र किशोर शाही स्पोर्टस स्टेडियम में करवा दिया, जहां पर अक्षत कोच धीरेंद्र यादव, निखिल मिश्रा व रमेश के निर्देशन में प्रैक्टिस करते हैं।

कुछ दिन पहले खेल निदेशालय के निर्देश के क्रम में जनपद व मंडल स्तर पर ट्रायल हुआ था, जिसमें अक्षत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन को देखते हुए उनका प्रदेश स्तरीय ट्रॉयल के लिए चयन हुआ। उसके बाद बरेली में प्रदेश स्तरीय ट्रायल हुआ, जिसमें अक्षत सफल हुए। फिर अक्षत को केंद्रीय प्रशिक्षण के लिए चुना गया। अक्षत की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, गंगेतश्वर सिंह, देवानंद भारती, गिरीश सिंह व अवधेश आदि ने बधाई दी है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।