
देवबंद में दारुल उलूम से अफगानिस्तान के बादशाह द्वारा बनवाया गया बाब-ए-जाहिर गेट हटाया जाएगा। 2006 में भी इस गेट को हटाने का निर्णय हुआ था। अफगानिस्तान के शासक ने इससे इनकार कर दिया था।

यूपी के देवबंद में मुख्यमंत्री ने ₹2131 करोड़ की 325 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इनमें 500 करोड़ की 184 परियोजनाओं का लोकार्पण और 1631 करोड़ की 141 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल रहा।

यूपी में देवबंद क्षेत्र के गांव मेघराजपुर के मजरा मोहम्मद अलीपुरा में नौवीं के छात्र की घर से बुलाकर चाकू से गोद कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वारदात की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

मौलाना अरशद मदनी ने बांग्लादेश में हुई हिंसा और भारत में मुसलमानों और ईसाइयों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश की हिंस्सा हैवानियत है। इस्लाम इसकी इजाजत नहीं देता है।
दिल्ली ब्लास्ट के यूपी के पुलिस इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में कोतवाल कहता दिख रहा है। इस वायरल वीडियो में वह कहता दिख रहा है कि मुसलमान ही आतंकवादी होता है ये सोच गलत है।
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री शनिवार को दारुल उलूम पहुंचे। यहां उन्हें हदीस-ए-सनद की मानद उपाधि दी, जिसके बाद अब वह अपने नाम के आगे मौलाना और कासमी लिख सकेंगे। इस मौके पर मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान और भारत के बीच राजनीतिक तथा व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे।
दारुल उलूम देवबंद में एक बार फिर से महिलाओं की एंट्री पर बैन लग गया है।संस्था का कहना है कि रोक के बावजूद कुछ महिलाएं चोरी छिपे परिसर में रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रही थीं। प्रबंधन ने नए आदेश की कॉपी मुख्यद्वार पर चस्पा की गई है।
देवबंदी उलेमा मौलाना कारी इसहाक गोरा ने मौजूदा दौर में मुस्लिम युवाओं में हेयर विग के बढ़ते प्रचलन पर शरीयत का नजरिया पेश करते हुए कहा है कि इससे वुजू और गुस्ल पर असर पड़ता है। नकली बालों से अदा की गई नमाज अधूरी होती है।
देवबंद में पुलिस से बचने के लिए घर से फरार किशोर और किशोरी ने कार से उतर कर फ्लाईओवर से छलांग लगा दी इससे दोनों घायल हो गए, अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। युवक का इलाज चल रहा है।
दारुल उलूम देवबंद का नया शिक्षण सत्र प्रारंभ होने से पहले एक बार फिर छात्रों को हिदायतें दी गई हैं। नए सत्र से मल्टीमीडिया एवं एंड्रायड मोबाइल के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार को संस्था ने नोटिस बोर्ड पर यह आदेश चस्पा किया।