Hindi NewsUP Newsdengue wreaks havoc in this up district kabaddi player dies 152 fall ill
यूपी के इस जिले में डेंगू का कहर, कबड्डी खिलाड़ी की मौत; 152 बीमार

यूपी के इस जिले में डेंगू का कहर, कबड्डी खिलाड़ी की मौत; 152 बीमार

संक्षेप: युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बीते चार दिनों से युवक को तेज बुखार हो रहा था। उसका इलाज कस्बे के निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान रैपिड कार्ड से जांच में डेंगू की तस्दीक हुई। रविवार को युवक की हालत और बिगड़ गई।

Tue, 14 Oct 2025 07:52 AMAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

यूपी के गोरखपुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। डेंगू का ग्राफ 152 तक चला गया। इस बार डेंगू शहर से अधिक गांव में कहर बरपा रहा है। जिले के शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या दो गुनी से अधिक है। जिले के बड़हलगंज क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्षेत्र के मुजौना गांव निवासी 30 वर्षीय युवक की डेंगू के कारण रविवार रात मौत हो गई। वह राज्यस्तरीय कबड्डी खिलाड़ी था। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। उनकी मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जाता है कि बीते चार दिनों से युवक को तेज बुखार हो रहा था। उसका इलाज कस्बे के निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां इलाज के दौरान रैपिड कार्ड से जांच में डेंगू की तस्दीक हुई। रविवार को युवक की हालत और बिगड़ गई। उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। शाम को युवक को बीआरडी में भर्ती कराया गया। वहां भी जांच में डेंगू की तस्दीक हुई। मेडिकल कॉलेज में देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बड़हलगंज थाने का एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती है।

ये भी पढ़ें:यूपी में सरकारी जमीनों से 90 दिन में कब्जे हटेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश

मौत की होगी डेथ ऑडिट, अब तक 152 हुए बीमार

जिला मलेरिया नियंत्रण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि युवक के मौत की सूचना मिली है। डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं है। उसे दूसरी बीमारी भी थी। इसके बावजूद इस मामले की जांच कराई जाएगी। मौत की डेथ ऑडिट होगी। उन्होंने बताया कि अब तक 152 लोग जिले में डेंगू के चपेट में आ चुके हैं। इसमें नगर निगम क्षेत्र में 43 और ग्रामीण क्षेत्र में 109 लोग रहते हैं। सबसे ज्यादा 111 डेंगू के मरीज बीआरडी में मिले हैं।

ये भी पढ़ें:UP के पुरुष घरेलू कामों में बस 11 मिनट देते पत्नी का साथ, हाथ बंटाने में ये आगे

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ था शामिल

युवक का वर्ष 2012 राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ था। वह वर्ष 2012 में ही बागपत में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए थे। वर्ष 2013, 2014 व 2015 वाराणसी में आयोजित ऑल इंडिया प्रतियोगिता में शिरकत की थी। उसकी मौत की सूचना से सोमवार को क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय नागरिकों ने शोकसभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। लोगों ने कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत डेंगू के प्रकोप को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएं। लोगों को जागरूक करने के साथ युद्ध स्तर पर फागिंग व छिड़काव कराएं।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |