Hindi NewsUP Newsdelhi blast under guise of white coat equipment for death collected transported to destinations in doctor written car
सफेद कोट की आड़ में जुटाया मौत का सामान, डॉक्टर लिखी कार में ठिकानों तक पहुंचाया

सफेद कोट की आड़ में जुटाया मौत का सामान, डॉक्टर लिखी कार में ठिकानों तक पहुंचाया

संक्षेप:

गिरफ्तार किए डॉ. अदील और डॉ. मुजाहिल से पूछताछ में यह साफ हो गया है कि इन लोगों ने अपने पेशे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया। डॉक्टर लिखी कार से ही विस्फोटक जुटाया। सभी डॉक्टर आपस में संपर्क में थे। एनसीआर में कई बार मिले भी थे। 

Nov 12, 2025 06:04 am ISTAjay Singh प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share Share
Follow Us on

डॉ. मुजाहिल उर्फ मुजम्मिल, डॉ. अदील और डॉ. उमर ने सफेद कोट की आड़ में मौत का सामान जुटाया था। इनका आपस में संपर्क था। एनसीआर में कई बार मिले भी थे। तमाम एजेंसियां अब इसकी जानकारी जुटा रही हैं कि बरामद अमोनियम नाइट्रेट को आरोपियों ने किस-किस जगह से और किसकी मदद से खरीदा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपियों ने इस सामान को अपनी डॉक्टर लिखी कार में ठिकानों तक पहुंचाया था। इसका इस्तेमाल दिल्ली समेत बाकी जगहों पर कई बम धमाकों के लिए किया जाना था। हालांकि इससे पहले ही मॉड्यूल का खुलासा हो गया और कुछ संदिग्ध आतंकी धरे गए। माना जा रहा है डॉ. उमर ने ही दिल्ली में फिदायीन हमला किया। श्रीनगर में उमर के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

दिल्ली धमाके में फरीदाबाद-श्रीनगर मॉड्यूल का हाथ ही बताया जा रहा है। डॉ. मुजाहिल और डॉ. अदील के फरार साथी डॉ. उमर पर विस्फोट करने का शक है। ऐसे में श्रीनगर में पुलिस और जांच एजेंसियों ने डॉ. उमर के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। वहीं, गिरफ्तार किए डॉ. अदील और डॉ. मुजाहिल से पूछताछ में साफ हो गया है कि इन लोगों ने अपने पेशे का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया। डॉक्टर लिखी कार से ही विस्फोटक जुटाया। सभी डॉक्टर आपस में संपर्क में थे ।

जहर से बड़ी वारदात करने का था मंसूबा

एजेंसियों ने खुलासा किया तीनों रिसिन नामक रासायनिक जहर बनाने वाले थे, जिसका इस्तेमाल बड़ी वारदात के लिए करना था। इस रासायनिक हथियार का कोई एंटी डोट नहीं है। दूसरी ओर श्रीनगर पुलिस ने फरीदाबाद मॉड्यूल का खुलासा कर श्रीनगर निवासी कुछ डॉक्टरों की गिरफ्तारी की। यहां भी अमोनियम नाइट्रेट से विस्फोटक बनाकर धमाका करने की साजिश की जा रही थी।

श्रीनगर से तेलंगाना तक आतंकियों के जुड़ रहे तार

श्रीनगर से तेलंगाना तक संदिग्ध आतंकियों के तार जुड़ रहे हैं। सभी को सीमा पार से ड्रोन की मदद से हथियार दिए गए थे। दोनों मॉड्यूल को रासायनिक हथियारों से हमले की ट्रेनिंग दी गई थी। दोनों में रिक्रूट और वारदात अंजाम देने के लिए डॉक्टरों का इस्तेमाल किया गया। साफ है कि दोनों मॉड्यूल एक दूसरे से जुड़े हैं। एटीएस ने डॉ. अहमद और आजाद व सुहेल को गिरफ्तार कर बड़ी साजिश का खुलासा किया था।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में धमाके के लिए सुबह 7 बजे ही कार लेकर निकला आतंकी, बम ले 12 घंटे घूमा
ये भी पढ़ें:आतंकियों ने लखनऊ को दहलाने का बनाया था प्लान, प्रमुख स्थानों की कर रहे थे रेकी
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |