सीएम योगी की आधी रात तक डीजीपी-सीएस संग बैठक, अयोध्या-काशी के अफसरों से सीधी बात

सीएम योगी की आधी रात तक डीजीपी-सीएस संग बैठक, अयोध्या-काशी के अफसरों से सीधी बात

संक्षेप:

दिल्ली में ब्लास्ट के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में थे। यहीं से डीजीपी, मुख्य सचिव (सीएस) और इंटेलिजेंस के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। रात में ही काशी, मथुरा, अयोध्या के आला अफसरों के साथ बातचीत की। आधी रात तक उठाए गए कदमों की जानकारी लेते रहे।

Nov 12, 2025 08:46 am ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली विस्फोट का कनेक्शन सीधे यूपी से जुड़े होने के मिले तथ्य पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने त्वरित कदम उठाए। देवीपाटन मंदिर से ही डीजीपी, मुख्य सचिव संग डीजी इंटेलिजेंस के साथ वर्चुअली समीक्षा की। सीएम ने मथुरा, काशी, आयोध्या की सुरक्षा को अभेद्य करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों को तत्काल मूव करने के निर्देश दिए। तीनों मुख्य शहरों के डीएम व कमिश्नर को भी मंदिरों की सुरक्षा की निगरानी को मौके पर पहुंचने को कहा। मंदिर से ही सीएम आधी रात तक डीजीपी व मुख्य सचिव से सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे हर कदम की पल-पल जानकारी लेकर दिशा-निर्देश देते रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रदेश मुख्यालय से लगभग 160 किलोमीटर दूर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित देवीपाटन मंदिर के ब्रह्मलीन महंत को श्रद्धांजलि देने सीएम योगी आदित्नाथ यहां आए थे। संत सम्मेलन शुरू होने के कुछ घंटे बाद डीजी इंटेलिजेंस की ओर से दिल्ली के लालकिले पर हुए विस्फोट की जानकारी दी गई। जिस पर सीएम ने तुरंत सक्रिय हुए। उन्होंने तत्काल डीजीपी, मुख्य सचिव को काशी विश्वनाथ, मथुरा-वृंदावन संग आयोध्या की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। सभी सुरक्षा एजेंसियों को भी एक्टिव मोड पर कर दिया गया। सीएम ने खुद ही तीनों शहरों के डीएम व कमिश्नर से सीधे बात कर सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा ही नहीं की, बल्कि सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी व जरूरत होने पर तत्काल डीजीपी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
यूपी को लेकर आतंकियों की थी खौफनाक तैयारी, इस जिले में बन रहा था रिक्रूट सेंटर

दिल्ली में हुई घटना के आधार पर संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही हाई अलर्ट घोषित करते हुए डीएम व एसपी को भी अपने-अपने जिलों में गहन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। सीएम देर रात तक मीटिंग के बाद हर गतिविधि की पल-पल जानकारी लेते रहे। सीएम ने सीधे कहा कि किसी भी दशा में सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। हर संदिग्ध लोगों की जांच करने के बाद ही तीनों मंदिरों में प्रवेश दिया जाए। प्रदेश के 75 जिलों के डीएम व एसपी की ओर से अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम सीधे भी जिले के अधिकारियों से संचार मध्यम से जुड़ते रहे। रात करीब 12 बजे डीजी इंटेलिजेंस संग अन्य सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों से वर्चुअली रिव्यू मीटिंग किया। जिसमें दिए गए निर्देश संग पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया।