Hindi NewsUP Newsdelhi blast a dangerous plan of brainwash was hatched for up doctors dr shaheen was given the responsibility
दिल्ली धमाका: यूपी के डॉक्टरों को लेकर था खतरनाक प्लान; डॉ.शाहीन को मिला था जिम्मा

दिल्ली धमाका: यूपी के डॉक्टरों को लेकर था खतरनाक प्लान; डॉ.शाहीन को मिला था जिम्मा

संक्षेप:

मुजम्मिल और डॉ. आदिल ने डॉ. शाहीन का जब ब्रेनवॉश किया था तो उसे कई तरह की ट्रेनिंग दी गई थी। इसमें सबसे अहम थी कि उसे किस तरह से अपनी कौम के डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत के खिलाफ भड़काना है। कुछ वीडियो भी दिए गए, जिनसे वह डॉक्टरों को अपने संगठन से जोड़ रही थी।

Nov 23, 2025 06:09 am ISTAjay Singh विधि सिंह, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Delhi Blast: दिल्ली धमाके के बाद मुजम्मिल, डॉ. शाहीन, डॉ. आदिल से रिमांड पर पूछताछ में कई और चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं। अब खुलासा हुआ है कि डॉ. शाहीन को यूपी में डॉक्टरों का ब्रेनवॉश करने की जिम्मेदारी दी गई थी। उसे बाकायदा इसके लिए ट्रेनिंग भी दी गई थी कि किस तरह धीरे-धीरे उसे डॉक्टरों को कश्मीर मॉडयूल की तरह तैयार करना है। सहारनपुर और कानपुर के तीन डॉक्टर उसके संपर्क में थे। डॉ. शाहीन के गिरफ्तार होने से ये तीनों डॉक्टर उनके संगठन में शामिल होने से बच गए। एनआईए और यूपी एटीएस अब इन डॉक्टरों से पूछताछ कर कई और सच पता करने की कोशिश करेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दिल्ली विस्फोट के बाद पड़ताल में जुटी जांच एजेंसियां आतंकियों के हर नेटवर्क तक पहुंच रही है। यूपी एटीएस और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल और डॉ. शाहीन से पूछताछ में कई राज उगलवाए थे। इसके बाद ही लखनऊ में शाहीन के भाई डॉ. परवेज और कानपुर के कार्डियोलाजिस्ट तक एटीएस पहुंची थी। जांच एनआईए को दी गई तो कई और अनसुलझे सवालों के जवाब मिलने लगे। इसी कड़ी में एनआईए ने दो दिन पहले दिल्ली विस्फोट से जुड़े मुजम्मिल, शाहीन समेत चार आतंकियों को रिमाण्ड पर लिया। इनसे पूछताछ में आतंकियों के कोर्ड वर्ड का राज खुला। साफ होने लगा कि किस तरह सहारनपुर व लखनऊ को यूपी में नेटवर्क मुख्य केंद्र बनाया जा रहा था।

कई अन्य डॉक्टर भी रडार पर थे

जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक मुजम्मिल और डॉ. आदिल ने डॉ. शाहीन का जब ब्रेनवॉश किया था तो उसे कई तरह की ट्रेनिंग दी गई थी। इसमें सबसे अहम थी कि किस तरह से अपनी कौम के डॉक्टरों का ब्रेनवॉश कर उन्हें भारत के खिलाफ भड़काना है। कुछ वीडियो भी दिए गए, जिनसे वह डॉक्टरों को अपने संगठन से जोड़ रही थी। सहारनपुर और कानपुर के तीन डॉक्टर को उसने लगभग अपने वश में कर लिया था। हालांकि उस समय तक उन्हें आतंकी गतिविधियों के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। उनसे वह तीन-चार बार ही मिली थी। उन्हें आतंकी संगठन में जोड़ा जाता, इससे पहले शाहीन गिरफ्तार हो गई।

लखनऊ-कानपुर में कई डॉक्टरों से मिली शाहीन

डॉ. शाहीन ने लखनऊ में रह रहे अपने भाई डॉ. परवेज के जरिए भी कई डॉक्टरों से मुलाकात की थी। परवेज की बहन होने की वजह से कई डॉक्टर उससे बिना किसी संशय के बात करने लगे थे। यह भी दावा किया जाता है कि कुछ डॉक्टर लगातार बात करने के बाद शाहीन से दूरी बढ़ाने लगे थे। उन्हें शाहीन की बातें समझ में नहीं आ रही थी। शाहीन और डॉ. परवेज की कॉल डिटेल में भी इन डॉक्टरों के नंबर पर कुछ दिन बात होने के साक्ष्य मिले है।

ये भी पढ़ें:डॉ.शाहीन ने डॉ.परवेज को दिवाली पर दिया था आदेश, लखनऊ-कानपुर में देखे गए थे होटल
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके में गिरफ्तार डॉ.शाहीन और डॉ.आदिल पर ऐक्शन, मेडिकल रजिस्ट्रेशन रद्द
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |