Hindi NewsUP Newsdeath of a husband, wife three children in Uttar Pradesh remains a mystery; preparations underway to uncover the mystery
यूपी में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत बनी रहस्य, राज खोलने के लिए अब यह तैयारी

यूपी में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत बनी रहस्य, राज खोलने के लिए अब यह तैयारी

संक्षेप: यूपी के श्रावस्ती में पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत से मातम छाया हुआ है। मौत के रहस्य से भी तीन दिन बाद तक पर्दा नहीं उठ सका है। पति की मौत तो फांसी लगाने से मानी जा रही है लेकिन पत्नी और तीन बच्चों की मौत का रहस्य अभी रहस्य ही बना हुआ है।

Mon, 17 Nov 2025 10:39 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, श्रावस्ती, संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी के श्रावस्ती में लियाकत पुरवा गांव में शुक्रवार को हुई पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत रहस्य में उलझकर रह गई है। कयासों के सहारे मौत की वजह तलाशी जा रही है लेकिन अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर एक साथ पांच लोगों की मौत कैसे हुई है। पुलिस मान रही है कि पति ने तो फांसी लगाकर जान दी है। लेकिन पत्नी औऱ तीन बच्चों की हत्या हुई या आत्महत्या, इसका पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी इस रहस्य से पर्दा नहीं उठ सका है। ऐसे में विसरा सुरक्षित कर लिया गया है। अब विसरा के सहारे मौत के कारण का पता लगाने की कोशिश होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कैनालशपुर के मजरा लियाकत पुरवा में तीन दिन पहले शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे से बरामद हुए थे। लोगों के अनुसार पति रोज अली (32) पुत्र शमशुल हक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था जबकि उसकी पत्नी शहनाज (30), पुत्री तबस्सुम (6), गुलनाज (4) व पुत्र मुईन अली (1.5 वर्ष) के शव उसी कमरे से बरामद हुए थे। एक साथ हुई पांच मौत से तीन दिन से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें:सोनभद्र खदान हादसा; अंदर फंसे 15 लोगों को निकालने में दो बड़ी चट्टानें बनीं बाधा

रविवार को भी गांव में सन्नाटे का माहौल रहा। हर कोई आशंकाओ में पांच मौतों की वजह तलाशने में लगा रहा। हर कोई बस यही जानना चाह रहा है कि यदि रोज अली ने आत्महत्या की तो ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसने अपनी पत्नी व बच्चों को मारा। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रोजअली ने ही पत्नी व बच्चों की हत्या की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोजअली के फंदे से लटकने से हुई मौत की पुष्टि तो हुई है लेकिन पत्नी व बच्चों की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी स्पष्ट नहीं हुआ है। अब पत्नी व तीनों बच्चों के मौत का कारण विसरा रिपोर्ट में पता चलेगा। पांच मौतों को लेकर आशंका तो जताई गई कि रोज अली ने पहले पत्नी व बच्चों की हत्या की और बाद में खुद भी फंदे से लटक गया लेकिन यह केवल कयास लगाया जा रहा है। यदि उसने ऐसा किया भी है तो ऐसी कौन सी मजबूरी थी या कारण था कि उसे खुद के साथ पत्नी व बच्चों की भी जान लेनी पड़ी। पुलिस भी इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रही है।