प्रेमी को 'करोड़' पति बनाकर लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थी; बेटी ने ही घर में डलवाया करोड़ों का डाका

sandeep हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

अरीबा ने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने की योजना बना ली, लेकिन शादी से पहले वह अपने प्रेमी की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती थी ताकि भागने के बाद आगे का जीवन ठीकठाक तरीके से बीत सके। जिसके चलते उसने अपने ही घर में करोड़ों का डाका डलवा दिया।

प्रेमी को 'करोड़' पति बनाकर लाइफ पार्टनर बनाना चाहती थी; बेटी ने ही घर में डलवाया करोड़ों का डाका

मुरादाबाद के नागफनी के अकबर कंपाउंड निवासी पीतल कारोबारी के घर हुई सवा करोड़ की डकैती अचानक हुई घटना नहीं थी। इसके लिए उसकी बेटी अरीबा अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई माह से योजना बना रही थी। अरीबा अपने प्रेमी अरशद वारसी से निकाह करने से पहले उसे करोड़पति बनाना चाहती थी। इसके लिए उसने अरशद को अपने ही घर में लूटपाट की वारदात करने के लिए तैयार कर लिया था। जनवरी से जब घर में इमरान अधिक रकम लेकर आता तो बेटी अरीबा उसकी फोटो खींच कर अरशद वारसी के पास भेज देती थी। उसे भरोसा भी देती थी कि घर से पैसे जाने के बाद परिवार कभी भी पुलिस में शिकायत नहीं करेगा। रविवार रात भी उसने ऐसी ही फोटो भेजी थी, जिसके बाद आरोपी अरशद वारसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया।

लव अफेयर में घर में डलवाया डाका

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कारोबारी इमरान की बेटी अरीबा हाईस्कूल तक पढ़ाई की है। उसके बाद परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई छुड़ा दी। उसकी एक चरेरी बहन दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित निजी विवि में पढ़ाई करती थी। उसी बहन के माध्यम से साल 2018 में अरीबा अमरोहा जिले नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मकदूमपुर निवासी अरशद वारसी के संपर्क में आ गई। अरशद उस समय दिल्ली रोड पाकबड़ा स्थित निजी विवि में बीफार्मा की पढ़ाई कर रहा था। दोनों का संपर्क धीरे-धीरे फोन पर लंबी-लंबी बातचीत से आगे बढ़ा और प्रेमप्रसंग में बदल गया। इसके बाद दोनों चोरीछिपे मिलने-जुलने लगे।

Voice of UP

प्रेमी को करोड़ पति बनाना चाहती थी अरीबा

इस दौरान अरशद वारसी कई बार रात में अरीबा के घर के अंदर तक आया और रातरात भर वहां रहा। करीब दो साल पहले दोनों ने निकाह का फैसला कर लिया। दोनों के प्रेमप्रसंग की जानकारी परिवार वालों को भी हो गई। हालांकि अरीबा शेख सिद्दीकी बिरादरी से हैं और उसका आरोपी प्रेमी अरशद वारसी सैफी बिरादरी से इसलिए अरीबा का परिवार निकाह के लिए राजी नहीं हुआ। इसके अलावा बीफार्मा करने के बाद अरशद फर्नीचर का काम करने लगा था। उसकी और अरीबा के परिवार की आर्थिक स्थिति में भी भी बहुत अंतर था। इसीलिए अरीबा के परिवार वालों ने उस पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दीं। इसके बाद अरीबा ने प्रेमी के साथ भागकर शादी करने की योजना बना ली, लेकिन शादी से पहले वह अपने प्रेमी की आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहती थी ताकि भागने के बाद आगे का जीवन ठीकठाक तरीके से बीत सके।

प्रेमी को घर में डकैती के लिए भड़काया

पुलिस के अनुसार इसीलिए अरीबा बार-बार अरशद को अपने घर में लूटपाट या डकैती करने के लिए प्रेरित करने लगी। बाद में अरीबा ने कॉल करेक प्रेमी अरशद को बताया कि घर में 1.20 करोड़ रुपये की नकदी रखी है। कैश की सूचना मिलते ही अरशद ने अन्य साथियों को तैयार किया और सोमवार तड़के सभी आरोपी कार से नागफनी के अकबर कंपाउंड के पास पहुंच गए। मकान तक पहुंचने के बाद अरशद और अरीबा ने फोन पर बात करनी शुरू की और अरीबा पल-पल की जानकारी उसे देती रही। दस मिनट के अंदर वारदात करके बदमाश वहां से निकल गए। इस तरह अपने प्रेमी को धनवान बनाकर उसके साथ जीवन बिताने की चाहत ने उसे और उसके प्रेमी समेत अन्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।