Hindi NewsUP Newsdaughter mixed sleeping pills into her parents food daily spent night with her lover secret revealed
मां-बाप के खाने में रोज नींद की दवा मिलाती थी बेटी, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुला राज

मां-बाप के खाने में रोज नींद की दवा मिलाती थी बेटी, प्रेमी संग बिताती थी रात; ऐसे खुला राज

संक्षेप:

संदेह के चलते एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया। उस रात उन्हें नींद भी नहीं आई। उस रात को किशोरी जब घर से बाहर निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तभी पिता ने उसका पीछा किया। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

Jan 10, 2026 08:27 pm ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गांव के ही एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर 15 वर्षीय किशोरी से खतरनाक साजिश में शामिल कराया। आरोप है कि युवक के कहने पर किशोरी प्रतिदिन अपने माता-पिता के खाने में दवा मिलाती थी, ताकि वे रात में गहरी नींद में चले जाएं और वह चुपचाप घर से निकलकर उससे मिलने जा सके। यह सिलसिला कब से चल रहा था माता-पिता को इसका कोई अंदाज नहीं लेकिन एक रात भेद खुलने के बाद सब हैरान रह गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

परिवारीजनों के अनुसार किशोरी के व्यवहार में बदलाव और रात-रात भर घर से गायब रहने पर उन्हें शक हुआ। संदेह के चलते एक दिन माता-पिता ने भोजन नहीं किया। उस रात उन्हें नींद भी नहीं आई। उस रात को किशोरी जब घर से बाहर निकलकर युवक से मिलने जा रही थी, तभी पिता ने उसका पीछा किया और आरोपी युवक को मौके पर पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन जिलों में फिर बढ़ी स्कूलों की छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश

खुद को घिरता देख आरोपी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बेटी और उस युवक के रोज इस तरह मिलने के बारे में जानकार परिवार के लोग सन्न रह गए। देर तक उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें? बाद में वे थाने पहुंचे।

पीड़िता की मां की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने आरोपी वीरू निषाद पुत्र छोटेलाल के खिलाफ छेड़खानी, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी सहित पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक ने किशोरी को मोबाइल फोन देकर बातचीत शुरू की थी और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

ये भी पढ़ें:फरवरी से पूरे यूपी में अभियान, एक-एक की होगी जांच; योगी सरकार का बड़ा फैसला

इसके बाद उसने रात में मिलने के लिए माता-पिता को बेहोश करने की साजिश रची। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |