ससुर के सहकर्मी से बहू की फोन पर होने लगी बात, रात में इस हाल में पकड़े गए दोनों; मचा बवाल
युवक और युवती के ससुर एक जगह काम करते थे। युवती के ससुर से युवक ने किसी तरह मोबाइल से नंबर निकाल लिया और युवती से बात करने लगा। दोनों की बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। शादीशुदा महिला के प्रेम में बेकाबू प्रेमी एक रात चुपके से उसके घर पहुंच गया। दोनों आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में एक बहू का अपने ससुर के सहकर्मी से अफेयर हो गया। सहकर्मी ने ससुर के मोबाइल से किसी तरह बहू का नंबर निकाल उससे फोन पर बात की। फिर बात करते-करते दोनों का एक-दूसरे से संपर्क हो गया। दोनों के बीच प्रेम संबंध विकसित हो गए और फिर मुलाकात करने एक रात प्रेमी, प्रेमिका के घर पहुंच गया। दोनों रात में आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए। रंगे हाथों पकड़े जाने पर ससुर का सहकर्मी माफी मांगने लगा।
घरवालों ने उसे जमकर कोसने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद बहू को समझाने की कोशिश की। घरवालों ने बहू के मायके वालों को भी इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद बवाल मच गया। मायकेवालों ने ससुराल वालों पर बेटी को बदनाम करने का आरोप लगाया और झगड़ा शुरू हो गया। मामला इतना बिगड़ गया कि पुलिस-थाने की नौबत आ गई।
घटना महाराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के एक गांव में युवक और युवती के ससुर एक जगह काम करते थे। युवती के ससुर से युवक ने किसी तरह मोबाइल से नंबर निकाल लिया और युवती से बात करने लगा। कुछ दिनों में दोनों की बातचीत प्रेम प्रसंग में बदल गई। शादीशुदा महिला के प्रेम में बेकाबू प्रेमी एक रात चुपके से उसके घर पहुंच गया। दोनों घर में आपत्तिजनक हाल में थे। इसी दौरान घरवालों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने उसी हाल में दोनों को पकड़ लिया।
मिली जानकारी के अनुसार युवती के ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रेमी को डांट-डपटकर छोड़ दिया। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने बहू को समझाया-बुझाया। उन्होंने बहू के मायके पक्ष को भी इसकी जानकारी दे दी, लेकिन मायका पक्ष ने उल्टे बेटी को आरोपित करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। इस बारे में सोनौली के थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला जानकारी में है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जो भी बातें प्रकाश में आएंगी उनके आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
लेखक के बारे में
Ajay Singhअजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
और पढ़ें

