पिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर शक, कत्ल के बाद नहर के पास फेंकी लाश

संवाददाता, बस्ती
Follow us on Google News
share

पुलिस को मृतक की बेटी के लव अफेयर के बारे में पता चला। शुरुआती जांच-पड़ताल में पता चला कि शुक्रवार की दोपहर कृष्णा की बेटी बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। वह नहर के पास अपने प्रेमी से मिल रही थी। इसी दौरान उसके पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

daughter and her lover suspected of father s murder body thrown near canal after killing
पिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर शक, कत्ल के बाद नहर के पास फेंकी लाश

उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक 50 वर्षीय शख्स की हत्या के बाद पुलिस ने उसकी बेटी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। बस्ती के दुबौलिया थानाक्षेत्र के बभरौली गांव के पास नहर के किनारे शुक्रवार की रात 50 वर्षीय कृष्णा की लाश मिली थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। कृष्णा छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। उनकी लाश जिस हालत में मिली उससे लोग हैरान रह गए। कृष्णा के गले और कान के पीछे धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस को शुरुआती जांच के बाद मृतक की बेटी के लव अफेयर के बारे में पता चला। पुलिस को बेटी और उसके प्रेमी पर शक है। शुरुआती जांच-पड़ताल में पता चला कि शुक्रवार की दोपहर कृष्णा की बेटी बकरी चराने के लिए घर से निकली थी। वह नहर के पास अपने प्रेमी से मिल रही थी। कहा जा रहा है कि इसी दौरान उसके पिता वहां पहुंच गए। उन्होंने उसे और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

इससे नाराज होकर उन्होंने बकरी चराने के लिए साथ ले गई बांस की लग्गी से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान बेटी के प्रेमी ने लग्गी छीन ली। उसने उसमें बंधी हंसिया से उन पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गए। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका वहां से भाग गए। देर रात तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। घंटों की खोजबीन के बाद नहर किनारे उनका शव मिला।

सूचना पर मौके पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा हंसिया से हमला किए जाने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जांच में भी जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsपिता की हत्या में बेटी और उसके प्रेमी पर शक, कत्ल के बाद नहर के पास फेंकी लाश