एनिवर्सरी के दिन दामिनी ने दी पति के कत्ल की सुपारी, एक्सीडेंट फेल हुआ तो सांप से डसवाया

लाइव हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

मेरठ में दामिनी ने शादी की सालगिरह पर ही अतुल के कत्ल की सुपारी दी थी। ड्राइवर को बड़ी रकम का लालच देकर कार से उड़ाने की साजिश रची, लेकिन जब पति बच गआ तो सांप से कटवाने की साजिश रच डाली। 5 लाख रुपये में डील और 15 हजार रुपये सांप के लिए दिए।

damini gave contract to kill husband on their anniversary when accident failed bitten by a snake
एनिवर्सरी के दिन दामिनी ने दी पति के कत्ल की सुपारी

UP News: यूपी के मेरठ में युवक की सांप से डसवाकर मार डालने के मामले में हर दिन नया-नया खुलासा हो रहा है। जानकारी के मुताबिक दामिनी ने शादी की सालगिरह पर ही अतुल के कत्ल की सुपारी दी थी। एक ड्राइवर को बड़ी रकम का लालच देकर कार से उड़ाने की साजिश रची, लेकिन अतुल बच गया। इसके बाद सांप से डसवाने की साजिश रची गई। 5 लाख रुपये में बातचीत तय की गई और 15 हजार रुपये सांप लाने के लिए एडवांस दिए। इससे पहले दो जून को जन्मदिन पर एक्सीडेंट कराने की प्लानिंग की गई। इन बातों का खुलासा तुषार और दामिनी से पूछताछ में हुआ है। दरअसल, दामिनी और तुषार ये बातें फोन पर नहीं करते थे और मिलकर ही प्लानिंग करते थे। ऐसे में दोनों के बयानों के आधार पर पुलिस घटना को जोड़कर देख रही है।

दामिनी और अतुल की शादी की सालगिरह 27 जून को थी। अतुल ने अपने इंस्टाग्राम पर इसी रोज सुबह पत्नी की फोटो अपलोड की और नीचे लिखा ‘हैप्पी मैरिज एनिवर्सरी डियर’। इसके बाद पत्नी और बेटे को शाम के समय डिनर कराने भी ले गया, वहीं दूसरी ओर दामिनी ने खौफनाक साजिश रची। इसी रोज अतुल की हत्या के लिए दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार को सुपारी दी। एडवांस में 20 हजार रुपये भी दिए थे। योजना बनाई कि किसी ड्राइवर से अतुल का एक्सीडेंट कराना है।

5 लाख और जमानत का दिया था आश्वासन

तुषार ने एक ड्राइवर को योजना में शामिल किया और बड़ी रकम का लालच दिया। ये भी बताया कि यदि अतुल मर जाता है और पुलिस पकड़ लेती है तो सिर्फ इतना बताना है कि दुर्घटना हो गई। बाद में 5 लाख रुपये देने और जमानत कराने का आश्वासन दिया। अर्टिगा कार से अतुल का एक्सीडेंट भी कराया गया, लेकिन वह बच गया। हालांकि मामला पुलिस तक न पहुंचे, इसलिए दामिनी ने ही रिपोर्ट नहीं कराने दी।

दामिनी ने रची सांप की साजिश, डॉक्टर से लाई नींद की गोलियां

अतुल एक्सीडेंट में बच गया तो दामिनी ने पहले से ही बैकअप प्लान बनाया हुआ था और सांप से डसवाने की योजना शुरू कर दी। तुषार ने सोनू और उदय से सांप लाने को कहा और दामिनी ने इस दौरान तमाम जानकारी जुटाई। दामिनी ने एक झोला छाप डॉक्टर को बताया कि उसे नींद नहीं आती और उससे ही नींद की गोलियां लेकर आई। इन्हीं गोलियों को दूध में मिलाकर अतुल को बेहोश किया और फिर सांप बिस्तर पर छोड़ दिया था।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsएनिवर्सरी के दिन दी पति के कत्ल की सुपारी, एक्सीडेंट फेल हुआ तो सांप से डसवाया