
राहुल गांधी के सामने फूट-फूट कर रोई दलित हरिओम की मां, बहन बोली- हमारे लिए मसीहा हैं
संक्षेप: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रायबरेली में भीड़ द्वारा मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को उसके पैतृक आवास फतेहपुर पहुंचे। राहुल परिवार से मिले। राहुल के सामने दलित हरिओम की मां फूट-फूट कर रोई। बहन ने कहा कि राहुल हमारे लिए मसीहा हैं।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से शुक्रवार को फतेहपुर में मुलाकात की। राहुल गांधी मृतक परिवार से बातचीत की। इस दौरान हरिओम की मां फूट-फूट रोने लगी। राहुल गांधी ने उन्हें हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। राहुल गांधी से मिलने के बाद हरिओम की बहन बोली राहुल गांधी हमारे लिए मसीहा, मिलकर अच्छा लगा।

राहुल गांधी ने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कोर्ट तक पीड़ित परिवार की मदद करेगी। परिजनों ने अभी तक पुलिस पकड़ से दूर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने के बाद कहा कि सरकार ने उन्हें धमकाया और कहा कि राहुल से नहीं मिलना है। उनसे यह बात वीडियो में कहने को कहा गया है।
इससे पहले कानपुर पहुंचे राहुल ने एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं से पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के परिजनों का हाल पूछा। उन्हें बताया गया कि शुभम का परिवार पाक टीम के साथ क्रिकेट खेलने का विरोध कर रहा था। मैच खेलने के बाद उन्होंने निराशा व्यक्त की थी। राहुल दो दिन पहले दिवंगत हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अब्दुल मन्नान के बेटों से भी मिले।
हरिओम की रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में ड्रोन चोर के शक में एक अक्टूबर कीरात भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बाद में मारपीट और उसके शव के वीडियो ऑनलाइन सामने आए, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी चकेरी हवाई अड्डे से रवाना हुए, जहां उनका विशेष विमान दिल्ली से पहुंचा। एक अधिकारी ने बताया कि राहुल गांधी सड़क मार्ग से लगभग 80 किलोमीटर की यात्रा करके फतेहपुर पहुंचे, जहां वाल्मीकि का परिवार रहता है। राहुल गांधी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया।





