Hindi NewsUP NewsDalit Hariom family statement goes viral, saying they won't meet Rahul Gandhi. What is Congress's claim?
राहुल से नहीं मिलेंगे, दलित हरिओम के परिवार का बयान वायरल; कांग्रेस का क्या दावा?

राहुल से नहीं मिलेंगे, दलित हरिओम के परिवार का बयान वायरल; कांग्रेस का क्या दावा?

संक्षेप: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज फतेहपुर पहुंचकर दलित हरिओम के परिवार से मिलेंगे। इससे हरिओम के परिवार का बयान वायरल हुआ है कि राहुल से नहीं मिलेगे। सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है। वह दुख में हैं। वह राजनीति नहीं चाहते हैं।

Fri, 17 Oct 2025 09:18 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुलाकात करने फतेहपुर पहुंचेंगे। वह चकेरी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से फतेहपुर जाएंगे। राहुल गांधी के पहुंचने से पहले हरिओम के परिवार का बयान वायरल हो रहा है। परिवार का कहना है कि सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है। वह दुख में हैं। वह राजनीति नहीं चाहते हैं। वह राहुल से नहीं मिलेंगे। वहीं कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि हरिओम के परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रशासन दबाव बना रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आपको बता दें कि रायबरेली में भीड़ हिंसा में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुलाकात करेंगे। बताया गया कि राहुल गांधी स्पेशल फ्लाइट से सुबह दिल्ली से चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे वह चकेरी एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरेंगे।

पार्टी नेता के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। तैयारी बैठक में एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार, राहुल गांधी के सुरक्षा इंचार्ज विक्रम सिंह, एसीएम प्रथम, खाद्य अधिकारी, इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी और लोकल इंटेलिजेंस के अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:राहुल आज फतेहपुर में, भीड़ हिंसा में मारे गए दलित के परिवार से मिलेंगे

दरअसल, पहली अक्टूबर की रात फतेहपुर निवासी हरिओम रायबरेली ऊंचाहार के नई बस्ती स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। यहां ग्रामीणों ने चोर समझ कर उन्हें पकड़ लिया। हरिओम अपनी पहचान सही से नहीं बता सके, जिसके चलते ग्रामीणों ने पीट-पीट कर उनकी निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 15 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |