दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 12 साल के लड़के को खींच ले गया मगरमच्छ, दूसरे दिन मिला सिर, धड़ गायब

लाइव हिन्दुस्तान, लखीमपुर खीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर खीरी में उस समय कोहराम मच गया जब नदी पर नहाने गए एक लड़के को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। दो दिन बाद लड़के का सिर बरामद हुआ। धड़ की तलाश जारी है। 

दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए 12 साल के लड़के को खींच ले गया मगरमच्छ, दूसरे दिन मिला सिर, धड़ गायब

Lakhimpur kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में सनसनीज मामला सामने आया है। यहां नदी में नहा रहे एक लड़के को मगरमच्छ खींच ले गया। घटना के दूसरे दिन चौका नदी सकेथू पुल के पास डूबे बालक का सिर बरामद हुआ है। उसके धड़ का कोई सुराग नहीं लगा है। नदी में उसके धड़ की तलाश जारी है। बालक का सिर बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बरामद क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खीरी थाना क्षेत्र के गांव रौली निवासी 12 वर्षीय अनिकेत पुत्र रमेश बुधवार को चौका नदी में सकेथू पुल के पास बाकी बच्चों के साथ नहाने गया था। ग्रामीणों के अनुसार यहां पर बड़ी संख्या में मगरमच्छ है। बताया जाता है कि नहाते समय उसे मगरमच्छ खींच ले गया। किसी तरह घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। लेकिन बुधवार को प्रशासन ने इस घटना पर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया से मिली जानकारी के बाद अधिकारी हरकत में आए और तहसीलदार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। बालक की तलाश में एनडीआरएफ और फ्लड पीएसी की टीम में लगाई गई। जो नदी में उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार की शाम सकेथू पुल के पास से बालक का सिर बरामद हुआ। उसका पूरा धड़ गायब है। आशंका जताई जा रही है कि उसे मगरमच्छों ने खा लिया है। हालांकि नदी में उसके धड़ की तलाश कराई जा रही है।

तलाश अभियान के दौरान ग्रामीण पर मगरमच्छ ने किया हमला

खीरी टाउन, संवाददाता। दक्षिण खीरी वन विभाग की शारदानगर रेंज के सकेथू बीट में ग्राम रौलिया के पास निकली चौका नदी में बालक अनिकेत पुत्र रमेश की तलाश पूरा दिन जारी रही। गुरुवार को बच्चे की तलाश में नदी में गया ग्रामीण रामसनेही पुत्र बदलू पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए सीएचसी नकहा भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। मौके पर मौजूद वनकर्मी एवं आसपास के लोगों ने सीएचसी नकहा भेजा।

कक्षा सात का छात्र था अनिकेत

बताते हैं कि रमेश का 12 साल का बेटा अनिकेत गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा सात का छात्र था। बुधवार दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद कई बच्चे नदी में नहाने गए थे। उसी समय यह हादसा हुआ है। रेंजर शारदा नगर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना पर क्षेत्रीय फॉरेस्टर सतीश कुमार एवं अशोक कुमार शुक्ला मौके पर गए हैं। गुरुवार को तहसीलदार सदर मुकेश वर्मा, नायब तहसीलदार,सुनील कुमार क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एनडीआरएफ एवं फ्लड पीएससी की टीम मौके पर मौजूद रही।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsनदी में नहाने गए 12 साल के लड़के को खींच ले गया मगरमच्छ, दूसरे दिन मिला सिर