Hindi NewsUP NewsCrocodile dragged villager into water while he was setting net to catch fish search continues
मछली मारने के लिए जाल लगा रहे ग्रामीण को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी

मछली मारने के लिए जाल लगा रहे ग्रामीण को पानी में खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश जारी

संक्षेप:

पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है। कई जिलों में बाढ़ आ रखी है। बाढ़ में जीव-जन्तु बहकर गांवों में पहुंच रहे हैं। कुछ इलाकों में मगरमच्छों ने भी डेरा जमा लिया है।

Sep 07, 2025 07:15 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, शारदा नगर, (लखीमपुर)
share Share
Follow Us on

पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर इन दिनों बढ़ा हुआ है। कई जिलों में बाढ़ आ रखी है। बाढ़ में जीव-जन्तु बहकर गांवों में पहुंच रहे हैं। कुछ इलाकों में मगरमच्छों ने भी डेरा जमा लिया है। रविवार दोपहर बाद मछलियों को पकड़ने के लिए ग्रामीण जाल डाल रहे थे। इसी बीच मगरमच्छ पानी से निकलकर आया और एक ग्रामीण को खींच ले गया। ग्रामीणों के मुताबिक, उन्होंने मगरमच्छ को वहां देखा है। उधर वन विभाग का दावा है कि युवक फिसलकर रपटा पुल से नीचे नाले में गिर गया। नाले में मगरमच्छ की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शारदानगर के इलाके में शारदा व चौका नदी में बाढ़ का पानी है। यहां से निकले रपटा पुल के नीचे बह रहे चौका नदी कें नाले पर गांव जयेंद्रपुर निवासी 50 वर्षीय रामसागर अपने 18 साल के बेटे विष्णु के साथ गया था। विष्णु व अन्य ग्रामीणों के मुताबिक, राम सागर मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहा था कि अचानक पहले से घात लगाकर बैठे मगरमच्छ ने झपट्टा मार दिया और वह रामसागर को गहरे पानी में खींच ले गया। विष्णु चीखता-चिल्लाता रह गया। सूचना पाकर थाना शारदा नगर की पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से तलाश करना शुरू करा दी है। उधर डीएफओ संजय विश्वाल ने बताया कि नाले में मगरमच्छ की मौजूदगी अभी नहीं पाई गई है। वन विभाग की टीम को भी लगाया गया है। आशंका है कि रपटा पुल पार करते वक्त अधेड़ नाले में गिर गया है।

मगरमच्छ निकलने से रही खलबली, पहुंची टीम

वहीं पीलीभीत के गजरौला कला सहराई में बीती देर रात्रि में पड़ोस में बह रही नदी के पास अचानक खलबली मच गई। नदी में मगरमच्छ आ जाने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत सामाजिक वानिकी टीम को सूचना दी। सामाजिक वानिकी टीम रात देर रात्रि पहुंची। पर तब तक ग्रामीणों ने मगरमच्छ को जैसे तैसे बांध लिया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गई। ज्यादा बरसात होने की वजह से नदी नाले फुल चल रहे हैं। इसी के चलते मगरमच्छ यहां गली में आ गया था। गली में भी पानी बह रहा था। उसके बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी और उन्होंने उसे बांध लिया। बाद टीम उसे लेकर टीम चली गई बाद में उसे रिलीज किया गया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |