Hindi NewsUP NewsCreate parking areas where vehicles going to Ganga ghats are stopped Minister Ravindra give instruction on Dev Deepawali
गंगा घाटों पर जाने वाले वाहनों को जहां रोकें, वहीं पार्किंग बनाएं; देव दीपावली पर मंत्री रवीन्द्र ये निर्देश

गंगा घाटों पर जाने वाले वाहनों को जहां रोकें, वहीं पार्किंग बनाएं; देव दीपावली पर मंत्री रवीन्द्र ये निर्देश

संक्षेप:

यूपी में योगी सरकार में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने देव दीपावली पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए। घाटों पर जाने वाले वाहनों को जहां रोका जाए, वहां पर पार्किंग की व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित हो।  

Nov 04, 2025 04:02 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी में स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने देव दीपावली पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। योगी सरकार में मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने अफसरों को निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि गंगा में नावों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए रूट का निर्धारण करें। घाटों पर जाने वाले वाहनों को जहां रोका जाए, वहां पर पार्किंग की व्यवस्था हर हालत में सुनिश्चित हो। ताकि लोग अपनी वाहनों को किसी भी दशा में सड़कों के किनारे पार्क न करने पाए।

सर्किट हाउस में जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में मंत्री ने कहा कि गंगा में सुरक्षित यातायात के लिए तट से 15 मीटर की दूरी को छोटे नावों के संचालन के लिए आरक्षित किया जाए। उसके बाद ही बड़े नावों का संचालन सुनिश्चित हो। डीजल संचालित नावों को गंगा में नमो घाट एवं रामनगर के पार ही रोका जाए। गंगा किनारे स्थानीय लोगों द्वारा बजाये जाने वाले डीजे पर भजन ही प्रसारित किए जाएं तथा इसके आवाज भी मानक के अनुरूप हो।

गंगा घाटों की सीढ़िया पर आवागमन कहीं भी बाधित नहीं होनी

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित करते हुए कहा कि गंगा घाटों के समितियों के साथ ही प्रमुख तालाबों, पोखरों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी देव दीपावली पर दीपक जलाने के लिए दीया, बाती एवं तेल आदि का वितरण प्रमुखता से सुनिश्चित करा लिया जाय। उन्होंने गंगा घाटों के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के भी चाक चौबंद व्यवस्था सुरक्षित कराए जाने का निर्देश दिया। गंगा घाटों की सीढ़िया पर आवागमन कहीं भी बाधित नहीं होनी चाहिए। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने लोगों से अपील की है कि घाट पर जाने के लिए अपनी चार पहिया वाहनों का उपयोग अत्यधिक आवश्यकता होने पर ही करें। बैठक में कमिश्नर एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, मुख्य विकास अधिकारी भी रहे।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;