चचरे भाई ने गले में रस्सी बांधकर घसीटा, महिलाओं ने लाठियों से पीटा; दीवार विवाद में युवक की हत्या

संवाददाता, कानपुर देहात
share

कानपुर के शिवली में साझे की दीवार के विवाद में चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक रामसनेही को लाठियों से पीटा और गले में रस्सी डालकर घसीटा। गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बहन की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर सभी को हिरासत में लिया गया है।

Youth murdered in Kanpur over wall dispute
कानपुर में दीवार विवाद में युवक की हत्या

कानपुर के शिवली में साझे की दीवार के विवाद में रविवार रात चचेरे भाई और उसके परिवार ने युवक को पहले लाठियों से पीटा फिर उसके गले में रस्सी बांधकर घसीटा। चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों को आता देख हमलावर भाग निकले। कानपुर में युवक की मौत हो गई। बहन की तहरीर पर चचेरे भाई समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

दीवार विवाद में युवक की हत्या

कल्याणपुर (कानपुर) निवासी रजनी ने बताया कि शिवली क्षेत्र स्थित जुरावरपुर गांव में उनके 35 वर्षीय भाई रामसनेही से चचेरे भाई रामस्वरूप से साझे की दीवार को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। रविवार शाम रामसनेही ई-रिक्शा चलाकर घर लौटा तो रामस्वरूप शराब के नशे में गालियां देने लगा। मना करने पर उसने अपनी पत्नी रामकुमारी, बेटे अंकुश, बेटी तन्नू, प्रिया और रीना के साथ मिलकर लाठी-डंडों से रामसनेही पर हमला बोल दिया।

गले में रस्सी डालकर घसीटा, महिलाओं ने लाठी से पीटा

महिलाएं लाठियां बरसा रहीं थी और रामस्वरूप उसके गले में रस्सी डालकर घसीट रहा था। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। चीख-पुकार मचने पर पड़ोसियों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस की मौजूदगी में उसे शिवली सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

बहन रजनी ने बताया कि रामसनेही गांव में अकेला रहता था। उसकी पत्नी मायके में रहती है। शिवली कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रंजिश में यह घटना होने की बात सामने आई है। रामस्वरूप, उनके बेटे, बेटियों और पत्नी के खिलाफ रजनी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों को हिरासत ले लिया गया है। घटना के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

हमीरपुर में दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या

वहीं हमीरपुर में नहर किनारे बसे डेरा में सोमवार शाम खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुए विवाद में दिव्यांग किसान की लोहे के सब्बल से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पत्नी ने परिवार के ही दो लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुस्करा निवासी 60 वर्षीय राजबहादुर उर्फ लंगड़ी का नहर किनारे पुश्तैनी खेत है। पत्नी राजकुमारी ने बताया कि सोमवार को परिवार के अर्जुन और जगत ने पति राजबहादुर को लोहे की सब्बल से पीट-पीटकर मार डाला।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsचचरे भाई ने गले में रस्सी बांधकर घसीटा,महिलाओं ने लाठियों से पीटा; युवक की हत्या