
तांत्रिक के बताए उपाय पर 10 साल के बच्चे की बलि में चचेरे भाई को फांसी, कोर्ट का फैसला
यूपी के बहराइच जिले में तांत्रिक के उपाय बताने पर 10 साल के बच्चे की बलि मामले में कोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने आरोपी चचेरे भाई पर फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने जुर्माना भी सुनाया है।
यूपी के बहराइच जिले के न्यायालय चतुर्थ अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश सुनील प्रसाद ने नानपारा कोतवाली के परसा अग्गैय्या के मजरे परसा में 23 मार्च 2023 को बालक विवेक वर्मा (10) पुत्र राम किशुन की नरबलि को की गई हत्या मामले में दोषसिद्ध आरोपी जो मृतक का सगा चचेरे भाई इसी गांव निवासी अनूप कुमार वर्मा को मृत्य दंड की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने दोषसिद्ध अपराधी पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। दरअसल, आरोपी चचेरे भाई ने तांत्रिक के बताए उपाय पर यह वारदात की थी।
नानपारा कोतवाली के परसा अग्गैय्या के मजरे परसा में 23 मार्च 2023 को शाम खेत में अनूप वर्मा (10) पुत्र राम किशुन का शव मिला था। उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। बालक का पिता अन्य परिजनों के साथ किसी निमंत्रण में गए थे। बेटे की हत्या की जानकारी पर तत्काल गांव पहुंचे थे। उनकी तहरीर पर हत्या व षड्यंत्र की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। तब किसी को नामजद नहीं कराया गया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में रामकिशुन के सगे भतीजे अनूप, चिंताराम, बेंचईपुरवा निवासी तांत्रिक जंगली को धर दबोचा था।
एडीजीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि दरअसल अनूप का बेटा सत्यम बीमार रहता था। तांत्रिक के नरबलि उपाय बताए जाने पर अनूप ने बहाने से अपने चचेरे भाई विवेक को ले जाकर हत्या की थी। इस मामले में दो अन्य चिंता राम व जंगली को कोर्ट ने बरी कर दिया है। दोषसिद्ध अनूप कुमार वर्मा को तब तक फांसी के फंदे पर लटकाए जाने का आदेश दिया है जब तक मृत्य न हो जाए।

लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी टीम में हैं। दीप का डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव है। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखने का शौक है। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए हैं। सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं।
और पढ़ें



