यूपी में दंपती की हत्या, अर्धनग्न शव मिले, पेड़ से लटका था पति; नहर में मिली पत्नी

संवाददाता, बिजनौर
Follow us on Google News
share

पति-पत्नी सोमवार की सुबह लकड़ी काटने सदुपुरा के जंगल गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार वालों के साथ पुलिस भी रात भर दोनों को ढूंढती रही। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन भी उड़ाए। मंगलवार की सुबह एक बार फिर तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में दोनों की लाश मिली।

couple found murdered half naked husband hanging from a tree wife found in canal
दंपती की हत्या, अर्धनग्न शव मिले, पेड़ से लटका था पति; नहर में मिली पत्नी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दंपती की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। दोनों सोमवार की सुबह से लापता था। अलग-अलग स्थानों से दोनों के अर्धनग्न शव मिले हैं। पति की लाश पेड़ से लटकती मिली है जबकि पत्नी का शव वहां से कुछ दूरी पर स्थित नहर से बरामद हुआ है। पति के शरीर पर पत्नी की सलवार मिली है जबकि पत्नी की लाश नहर के किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली है। दोनों पैर दुपट्टे से बंधे थे। पति-पत्नी के इस हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति-पत्नी सोमवार की सुबह लकड़ी काटने सदुपुरा के जंगल गए थे लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवारीजन रात से ही दोनों की तलाश में जुटे थे। पुलिस भी रात भर दोनों को ढूंढती रही। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन भी उड़ाए। लेकिन पति-पत्नी का कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह एक बार फिर तलाश शुरू की गई। इस दौरान उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में दोनों की लाश मिली।

दोनों की लाशों की हालत देखकर परिवारीजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बेरहमी से कत्ल किया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस मामले में अपनी तरफ से कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

तीन दिन से वहीं जा रहे थे लकड़ी काटने

मिली जानकारी के अनुसार गांव सदुपूरा निवासी देशराज उर्फ छोटे (उम्र 40 साल) और उनकी पत्नी सुषमा सोमवार सुबह करीब 10 बजे शर्मा बाग के पीछे नहर की पटरी पर लकड़ी काटने गए थे। परिजनों के अनुसार दोनों पिछले तीन दिनों से लगातार लकड़ी काटने के लिए इसी स्थान पर जा रहे थे। सोमवार दोपहर मौके पर खून के निशान, चप्पल और दरांती मिलने से परिजनों में चिंता बढ़ गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दंपती की तलाश के लिए उड़ाए ड्रोन

दंपती की तलाश के लिए पुलिस ने रात में ड्रोन भी उड़ाए। मंगलवार को तलाश के दौरान सुषमा का शव नदी में मिला, जबकि देशराज का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह और सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयूपी: दंपती की हत्या, अर्धनग्न शव मिले, पेड़ से लटका था पति; नहर में मिली पत्नी