करेंसी चेस्ट में नकली नोटों का बड़ा खिलाड़ी है मैनेजर का PA? एनआईए की घेरेबंदी, संपत्ति की जांच

सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

यूपी के सहारनपुर में पीएनबी के करेंसी चेस्ट में 17 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट मिलने के मामले में मैनेजर के निजी सहायक (पीए) आवेश कुमार की घेरेबंदी में एनआईए जुट गई है। उसकी संपत्ति और लग्जरी गाड़ियों की जांच शुरू हो गई है।

counterfeit note in currency chest Is manager PA key player
करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की जांच में जुटे एनआईए अफसर स्थानीय पुलिस अधिकारियो से मिले (फाइल फोटो)

यूपी के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ के नकली नोटों के मामले में निलंबित प्रबंधक अमित कुमार के निजी सहायक (पीए) आदेश कुमार के बड़ा खिलाड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। एनआईए की जांच में आदेश की चल-अचल संपत्तियों से जुड़ी जानकारियां सामने आने के बाद उसके आय के स्रोत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। निजी कर्मचारी के तौर पर काम करने वाले आदेश के पास करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी गाड़ियां होने की जानकारी ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आदेश कुमार ने इतनी बड़ी संपत्ति किस तरह अर्जित की।

संपत्तियों की खरीद में खर्च रकम, भुगतान के माध्यम, बैंक खातों में हुए लेनदेन और आय के घोषित स्रोतों का मिलान किए जाने की संभावना है। जांच का अहम पहलू यह भी है कि कहीं उसकी संपत्तियों और करेंसी चेस्ट से जुड़े नकली नोटों के मामले के बीच कोई संबंध तो नहीं है।

करेंसी चेस्ट आने के दौरान बदलती रहीं गाड़ियां

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आदेश के पास कई महंगी और लग्जरी गाड़ियां होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करेंसी चेस्ट में आने-जाने के दौरान उसके वाहन अक्सर बदलते थे। अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचने की जानकारी के बाद अब वाहनों की खरीद, स्वामित्व और भुगतान से जुड़े दस्तावेज भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

फिलहाल आदेश कुमार की संपत्तियों का करेंसी चेस्ट में मिले नकली नोटों का सीधा संबंध आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, संपत्ति और आय में किसी तरह की असंगति मिलती है तो जांच का दायरा और बढ़ सकता है। निलंबित प्रबंधक अमित कुमार पहले से जांच के केंद्र में हैं। ऐसे में उनके करीबी बताए जा रहे आदेश की संपत्तियों की पड़ताल ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है।

लग्जरी गाड़ियों की भी पड़ताल

पुलिस सूत्रों के अनुसार आदेश के पास कई महंगी गाड़ियां होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि वह करेंसी चेस्ट में अलग-अलग वाहनों से आता-जाता था। ऐसे में वाहनों की खरीद और स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज भी जांच का हिस्सा बन सकते हैं। फिलहाल उसकी संपत्तियों का करेंसी चेस्ट प्रकरण से कोई सीधा संबंध आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। जांच आगे बढ़ने पर ही स्पष्ट होगा कि इन संपत्तियों का वास्तविक स्रोत क्या है और मामले में आदेश की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

Yogesh Yadav

लेखक के बारे में

Yogesh Yadav

योगेश यादव लाइव हिन्दुस्तान में पिछले छह वर्षों से यूपी सेक्शन को देख रहे हैं। यूपी की राजनीति, क्राइम और करेंट अफेयर से जुड़ी खबरों को कवर करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। यूपी की राजनीतिक खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर खास पकड़ रखते हैं। यूपी में हो रहे विकास कार्यों, शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे बदलाव के साथ यहां की मूलभूत समस्याओं पर गहरी नजर रखते हैं।

पत्रकारिता में दो दशक का लंबा अनुभव रखने वाले योगेश ने डिजिटल से पहले प्रिंट में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। लम्बे समय तक हिन्दुस्तान वाराणसी में सिटी और पूर्वांचल के नौ जिलों की अपकंट्री टीम को लीड किया है। वाराणसी से पहले चड़ीगढ़ और प्रयागराज हिन्दुस्तान को लांच कराने वाली टीम में शामिल रहे। प्रयागराज की सिटी टीम का नेतृत्व भी किया।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से बीकॉम में ग्रेजुएट और बनारस की ही काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट योगेश ने कई स्पेशल प्रोजेक्ट पर काम भी किया है। राष्ट्रीय नेताओं के दौरों को कवर करते हुए उनके इंटरव्यू किये। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत से जुड़े रहस्यों पर हिन्दुस्तान के लिए सीरीज भी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsकरेंसी चेस्ट में नकली नोटों का बड़ा खिलाड़ी है मैनेजर का PA? एनआईए की घेरेबंदी