Hindi NewsUP NewsCouncillors and ration dealers will also help with filling out SIR forms, with 67 more officers deployed
पार्षद और कोटेदार भी एसआईआर फॉर्म भरवाने में करेंगे मदद, 67 अधिकारी और तैनात

पार्षद और कोटेदार भी एसआईआर फॉर्म भरवाने में करेंगे मदद, 67 अधिकारी और तैनात

संक्षेप:

यूपी में एसआईआर का काम तेजी से चल रहा है। लखनऊ में पार्षद और कोटेदार भी एसआईआर फॉर्म भरवाने में मदद करेंगे। कार्य तेज करने के लिए 67 और अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Dec 01, 2025 10:57 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ में एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का कार्य तेज करने के लिए 67 और अधिकारी तैनात किए गए हैं। यह निर्णय डीएम विशाख जी ने अब तक की प्रगति पर समीक्षा बैठक में लिया। उन्होंने बीएलओ के कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से सेक्टर ऑफिसर की तैनाती किए जाने का निर्देश दिया। लेखपाल, कोटेदार और पार्षद भी एसआईआर फॉर्म भरवाने में मदद करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम विशाख जी ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों के कार्यों में सहयोग के लिए सेक्टर ऑफिसर तैनात किए जा रहे हैं। तैनात किए गए सेक्टर ऑफिसर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देश पर कार्य करेंगे। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में बीएलओ के कार्यों में ये सहयोग करेंगे। मौजूदा समय नगर निगम के पार्षद, नगर निगम के टैक्स कलेक्टर, लेखपाल, कोटेदार और बीएलए गणना प्रपत्रों के वितरण, कलेक्शन और डिजिटाइजेशन के कार्य में सहयोग कर रहे हैं। इन कार्मिकों से सहयोग लेते हुए शीघ्र ही शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करना है। उन्होंने बताया कि हर 2- 3 सुपरवाइजर पर एक सेक्टर ऑफिसर की तैनाती की गई है। सभी तैनात किए गए सेक्टर ऑफिसर कलेक्शन और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया की निगरानी करते हुए बीएलओ के कार्यों में तेजी लाना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:यूपी के इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया पुरानी पेंशन का लाभ

बूथों का निरीक्षण किया, जरूरी निर्देश दिए

बैठक के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी ने विधानसभा-170 सरोजनीनगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय के बूथ 351, 352, 353, 354, 355, 356 एवं 357 आशियाना स्थित कैरियर कॉन्वेंट स्कूल के बूथ संख्या 104 एवं 105 का स्थलीय निरीक्षण कर निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। तत्पश्चात उन्होंने आशियाना स्थित एम जी कॉन्वेंट स्कूल के बूथ संख्या 95, 96, 98, 100 एवं 101 का भी निरीक्षण करते हुए गणना प्रपत्र के कलेक्शन और फीडिंग की प्रगति का जायज़ा लिया। बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) ने डीएम को बताया कि मतदाताओं की ओर से भरे गए गणना प्रपत्र को वापस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। जमा किए जा रहे फॉर्म का डिजिटाइजेशन कार्य भी किया जा रहा है। डीएम ने निर्देश दिया कि सप्लाई इंस्पेक्टर, एडीओ पंचायत, कोटेदार को बीएलओ के साथ फील्ड में गणना प्रपत्रों का कलेक्शन किया जाए।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |