Hindi NewsUP NewsCough syrup scam 189 firms of Shubham Jaiswal found to be fake
कफ सिरप घोटाला: शुभम जायसवाल की 189 फर्में फर्जी निकलीं, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

कफ सिरप घोटाला: शुभम जायसवाल की 189 फर्में फर्जी निकलीं, करोड़ों की हेराफेरी का खुलासा

संक्षेप:

ईडी की बड़ी कार्रवाई में शुभम जायसवाल के ऑफिस और गोदाम से कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े 189 फर्जी फर्मों के दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच में यह भी पता चला कि शुभम और उसके पिता भोला प्रसाद जायसवाल के नाम पर दर्ज फर्मों का इस्तेमाल ट्रांजैक्शन को वैध दिखाने के लिए किया जा रहा था। 

Dec 13, 2025 10:33 pm ISTPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

ईडी की बड़े पैमाने पर शनिवार दोपहर तक चली कार्रवाई से साफ हो गया कि कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध कारोबार का मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल ही था। उसके रांची स्थित आफिस और गोदाम में मिले 189 फर्मों के दस्तावेज फर्जी निकले हैं। इससे जुड़े कुछ और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ईडी के मुताबिक रांची स्थित आफिस में जितनी फर्में मिली हैं, वह शुभम और उसके पिता भोला प्रसद जायसवाल के नाम है। भोला के नाम से बैंक खाते भी मिले। भोला ने अपने बयान में कहा कि सब कुछ शुभम करता था। उनके नाम से सिर्फ फर्म है। इस फर्म के जरिए आने वाली सिरप कहां-कहां किस इस्तेमाल के लिए खपाई जा रही थी, इस बारे में उन्हें कुछ भी नहीं पता है। शुभम इन फर्मों का इस्तेमाल ट्रांजेक्शन को असली व्यापार दिखाने के लिए कर रहा था।

सीए के घर मिले 140 फर्मों के दस्तावेज

ईडी अफसरों ने बताया कि शुभम के सीए विष्णु अग्रवाल के घर व आफिस से 140 फर्मों का ब्योरा जुटाया गया है। यह जांच की जा रही है कि इसमें कितनी फर्में फर्जी है। इनके जरिए कितनी रकम खपाई गई। यह भी पता किया जा रहा है कि अपनी फीस के अलावा क्या सीए को इन रकम के एवज में कमीशन भी दिया जा रहा था। शुभम के साथ जुड़ने के बाद से उसकी सम्पत्ति कितनी बढ़ी, इसका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पूर्व सपा MLA पर गैंगस्टर-डकैती केस में बड़ी कार्रवाई, 21 करोड़ की संपत्ति कर्क

शुभम की कोठी में दो करोड़ का इंटीरियर मिला

ईडी के मुताबिक मूल्यांकन करने वाले ने शुभम के घर के इंटीरियर की कीमत दो करोड़ रुपये आंकी है। अभी अंदर मिली कई और वस्तुओं की कीमत के साथ परिवार के नाम अन्य सम्पत्तियों का पता किया जा रहा है।

अहमदाबाद में निदेशक के मोबाइल जब्त

अहमदाबाद में आर्पिक फार्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. और उसकी सहयोगी कंपनी इडहिका लाइफ साइंसेज के ठिकानों पर भी कई फर्जी कंपनियों के दस्तावेज मिले। यहां दो निदेशकों से पूछताछ के बाद उनके दो मोबाइल और एक दस्तावेज जब्त कर लिया गया।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |