यूपी में बंपर निवेश का कोरोना कनेक्शन! योगी बोले- 90 फीसदी प्रवासी मजदूर वापस गए ही नहीं

Feb 21, 2026 09:31 am ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बजट चर्चा में कहा कि कोविड के दौरान लौटे 90% प्रवासी मजदूर अब यूपी में ही काम कर रहे हैं। उनके न लौटने से अन्य राज्यों में मैनपावर की कमी हुई हैय़ इसलिए वे अब उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

यूपी में बंपर निवेश का कोरोना कनेक्शन! योगी बोले- 90 फीसदी प्रवासी मजदूर वापस गए ही नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट पर चर्चा के दौरान कोविड काल में लौटे प्रवासी श्रमिकों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिक उत्तर प्रदेश वापस आए थे और उनमें से करीब 90 प्रतिशत अब प्रदेश में ही रोजगार कर रहे हैं। पहले ये श्रमिक देश के विभिन्न राज्यों में काम करते थे, लेकिन महामारी के बाद प्रदेश सरकार ने उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। औद्योगिक निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और स्वरोजगार योजनाओं के जरिए श्रमिकों को यहीं अवसर दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रमिकों के वापस न जाने से जिन राज्यों में वे पहले मजदूरी कर रहे थे,वहां मैनपावर की कमी देखने को मिली। इसी का परिणाम है कि अब अन्य राज्य भी उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था, आधारभूत ढांचा और श्रमबल की उपलब्धता निवेशकों को आकर्षित कर रही है।

देश का ग्रोथ इंजन बना यूपी- सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी अब बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है। प्रदेश को निवेश के 50 लाख से ज्यादा प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिससे प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इससे जिन प्रदेशों में यूपी के युवा काम करने जाते थे वहां अब लेबर क्राइसिस हो गई है। हमने स्नातक और परास्नातक के बच्चों के लिए टैबलेट उपलब्ध कराने के लिए बजट की व्यवस्था की है।

प्रदेश में 20 हजार से ज्यादा स्टार्टअप- योगी

सीएम ने कहा कि स्टार्टअप में यूपी परफॉर्मर स्टेट के रूप में सामने आया है। प्रदेश में इस समय 20,000 से ज्यादा स्टार्टअप हैं। सपा को इससे कुछ लेना देना नहीं था क्योंकि सपा का स्टार्टअप कल्चर तो कट्टा और बम बनाना था। आज प्रदेश में जो भी स्टार्टअप हैं उसमें से आधे महिलाओं की ओर से लीड किए जा रहे हैं।

सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि सपा सरकार (2016-17) में यूपी देश के अंदर नीचे से तीसरे नंबर पर था। आज डबल इंजन की सरकार ने बॉटम थ्री से टॉप थ्री राज्यों तक पहुंचाया है। आज परसेप्सन बदला है। कुछ जनपद ऐसे थे, जिनका नाम सुनकर लोग उसे होटल में कमरे नहीं देते थे। यूपी अब वन ट्रिलियन की इकोनॉमी बनेगा। योगी ने कहा कि एक तरफ पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। भारत मंडपम के AI समिट में 100 से ज्यादा देशों के लोग आए। लेकिन कांग्रेस के युवा संगठन ने शर्मनाक काम किया। पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का काम किया है। इसकी निंदा होनी चाहिए।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।