एंटी करप्शन टीम का बड़ा ऐक्शन, एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला उद्यान विभाग का संविदा कर्मी

Jan 23, 2026 10:38 pm ISTDinesh Rathour हापुड़
share Share
Follow Us on

मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार दोपहर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान विभाग के संविदा कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

एंटी करप्शन टीम का बड़ा ऐक्शन, एक लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया जिला उद्यान विभाग का संविदा कर्मी

यूपी के मेरठ में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शुक्रवार दोपहर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते जिला उद्यान विभाग के संविदा कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने रिश्वत के एक लाख रुपये नगदी और स्कूटी बरामद की है। टीम आरोपी को लेकर थाना देहात पहुंची और पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाबूगढ़ छावनी निवासी राहुल पाल ने एंटी करप्शन कार्यालय मेरठ में जाकर शिकायत करके बताया था कि उसने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत 27 लाख रुपये का लोन का आवेदन किया था, लेकिन डीआरपी के पद पर तैनात संविदा कर्मी आदेश गौतम उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

एंटी करप्शन के अफसरों ने राहुल पाल की शिकायत दर्ज की और एक 22 सदस्यों की टीम का गठन किया गया। शुक्रवार सुबह को एंटी करप्शन टीम निरीक्षक दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में आदेश गौतम को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। जिसके बाद राहुल पाल ने आदेश को फोन कर मौके पर आने के लिए कहा, लेकिन उसने बारिश होने के कारण तुरंत आने से इंकार कर दिया। करीब दो घंटे बाद बारिश रुकने पर आदेश गौतम ने राहुल को फोन किया और गढ़ रोड स्थित सीएचसी अस्पताल पर बुलाया। राहुल गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचा। राहुल को देख आदेश अपनी स्कूटी खड़ी करके उसकी गाड़ी में बैठ गया और एक लाख रुपये रिश्वत ले ली। रिश्वत लेते ही एंटी करप्शन की टीम के सदस्यों ने आदेश को दबोच लिया। टीम आरोपी को लेकर थाना हापुड़ देहात पहुंची, जहां पूछताछ की गई। टीम ने आरोपी आदेश गौतम के खिलाफ थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है।

एक अप्रैल को हुआ था नियुक्त

आरोपी आदेश गौतम एक अप्रैल 2025 को जिला उद्यान विभाग में डीआरपी के पद पर नियुक्त हुआ था। पीएमएफएई योजना के तहत जिस ऋण का आदेवन पोर्टल पर किया जाता है, जो उसके डीआरपी के पास पहुंचता है। डीआरपी का काम होता है कि उद्यान विभाग से समन्वय कर पात्र व्यक्ति की फाइल पास कराई जाए और उसके बाद बैंक से ऋण दिलाया जाए। एंटी करप्शन सीओ इरफान नासिर खान ने बताया, यूपी सरकार की जीरो टोलरेंस नीति के तहत रिश्वत लेने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। आरोपी आदेश गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के चल अचल सपंत्ति की भी जांच कराई जाएगी।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पिछले आठ सालों से काम कर रहे हैं। वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता में 13 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश की डिजिटल मीडिया और प्रिंट जर्नलिज्म में अलग पहचान है। इससे पहले लंबे समय तक प्रिंट में डेस्क पर भी काम किया है। कुछ सालों तक ब्यूरो में भी रहे हैं। यूपी और राजस्थान के सीकर जिले में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। यूपी की राजनीति के साथ सोशल, क्राइम की खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। वायरल वीडियो की फैक्ट चेकिंग में दिनेश को महारत हासिल है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
Hindi NewsUP Newscontractual employee district horticulture department was arrested for accepting bribe one lakh rupees
;;
;