Hindi NewsUP Newsconsumers will be able to get electricity connections at new rates but they have pay 2800 for meter In Uttar Pradesh
यूपी में नई दरों पर बिजली कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता, कितने देने होंगे मीटर के दाम?

यूपी में नई दरों पर बिजली कनेक्शन ले सकेंगे उपभोक्ता, कितने देने होंगे मीटर के दाम?

संक्षेप:

नए कनेक्शन पर पावर कॉरपोरेशन ने मीटर की नई दरें लागू कर दी हैं। 31 दिसंबर को नियामक आयोग ने कनेक्शन की नई दरें तय करने के लिए कॉस्ट डाटा बुक को मंजूरी देते हुए मीटर के दाम 2800 रुपये तय किए थे।

Jan 12, 2026 09:47 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, विशेष संवाददाता
share Share
Follow Us on

नए कनेक्शन पर पावर कॉरपोरेशन ने मीटर की नई दरें लागू कर दी हैं। 31 दिसंबर को नियामक आयोग ने कनेक्शन की नई दरें तय करने के लिए कॉस्ट डाटा बुक को मंजूरी देते हुए मीटर के दाम 2800 रुपये तय किए थे। आयोग द्वारा दरें तय किए जाने के बाद भी 10 जनवरी तक मीटर के लिए 6016 रुपये लिए जा रहे थे। मीटर के दाम कम होने से एक व दो किलोवॉट का कनेक्शन 6400 रुपये मिल रहा था, वह अब 3198 रुपये में मिलने लगा है। हालांकि, कॉस्ट डाटा बुक की दरें पूरी तरह लागू होने के बाद इस दाम में अभी कुछ बदलाव होगा। थ्री फेस स्मार्ट मीटर का दाम 4100 रुपये होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लखनऊ में दुबग्गा निवासी गीता देवी को एक किलोवॉट का कनेक्शन देते वक्त मीटर का दाम 2800 रुपये लिया गया। इसी प्रकार वसीम अहमद ने बिजनौर में दो किलोवॉट का कनेक्शन लेने के लिए कुल 3198 रुपये भुगतान किया। उनके बिल में भी मीटर की दर 2800 रुपये थी। इसके अतिरिक्त स्मार्ट मीटर में उपभोक्ताओं से वसूली जा रही सिक्योरिटी की रकम की भी वसूली बंद हो गई है। पहले स्मार्ट प्रीपेड उपभोक्ताओं से यह रकम नियम विरुद्ध ली जा रही थी।

ये भी पढ़ें:यूपी के सभी डीएम और मुख्य सचिव को सीएम के सख्त निर्देश, मीटिंग में क्या-क्या कहा

पावर कॉरपोरेशन को वापस करने होंगे 116 करोड़

बिना आयोग से मीटर के दामों की मंजूरी के पावर बिजली कंपनियां सिंगल फेज मीटर का 6016 रुपये वसूल रही थीं। 10 सितंबर 2025 से 11 जनवरी 2026 तक यही दरें लागू थीं, जबकि 31 दिसंबर 2025 को नियामक आयोग ने मीटर के दाम 2800 रुपये तय कर दिए थे। 10 सितंबर से 11 जनवरी के बीच लगभग 3,59,261 नए कनेक्शन के लिए इस्टीमेट जमा किए गए। अतिरिक्त वसूली गई रकम तकरीबन 116 करोड़ रुपये है। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन को यह रकम उपभोक्ताओं के बिल में समायोजित करनी होगी या उन्हें वापस करना होगा।

गैर विद्युतीकृत क्षेत्रों में भी खत्म हो इस्टीमेट व्यवस्था

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा है कि कॉस्ट डाटा बुक में 150 किलोवॉट और 300 मीटर तक के कनेक्शन बिना इस्टीमेट के देने के आदेश दिए गए थे। हालांकि यह अभी केवल विद्युतीकृत क्षेत्रों के लिए ही प्रभावी है। उन्होंने कहा कि आयोग से मांग की जाएगी कि आदेश को विद्युतीकृत और अविद्युतीकृत यानी दोनों क्षेत्रों में लागू किया जाए।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |