Hindi NewsUP Newsconstable misbehaved with brother an IPS officer who was walking outside his house and was sent to jail in kanpur
खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था आईपीएस का भाई, पुलिस ने कर दी अभद्रता, सिपाही को हो गई जेल

खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था आईपीएस का भाई, पुलिस ने कर दी अभद्रता, सिपाही को हो गई जेल

संक्षेप:

कानपुर में शराब के नशे में शुक्रवार की देररात दो सिपाहियों ने आईपीएस के भाई से ही अभद्रता कर दी। पहले तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिसकर्मी नहीं माने तो स्वरूप नगर पुलिस को जानकारी दी।

Nov 01, 2025 03:46 pm ISTDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share Share
Follow Us on

यूपी पुलिस के दो सिपाहियों को देर रात आईपीएस अफसर के भाई से अभद्रता करना भारी पड़ गया। आईपीएस अफसर का भाई खाना खाने के बाद रात को ईवनिंग वाक पर निकला था। इसी दौरान दो सिपाहियों ने उनसे अभद्रता शुरू कर दी। पहले तो उन्होंने समझाने का प्रयास किया लेकिन जब पुलिसकर्मी नहीं माने तो स्वरूप नगर पुलिस को जानकारी दी। स्वरूप नगर पुलिस पहुंची तो आरोपियों ने उनके साथ भी हाथापाई कर दी। मामला न संभलते देख स्वरूप नगर पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लाई। सिपाही का मेडिकल कराया गया तो शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। सिपाही के निलंबन की कार्रवाई की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कानपुर के एसीपी स्वरूप नगर के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी सुमित सुधाकर रामटेके लक्ष्मण बाग कॉलोनी स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। इन दिनों महाराष्ट्र से उनके रिश्ते के भाई मिलने आए हैं। गुरुवार देर रात खाना खाने के बाद वो घर के बाहर ईवनिंग वॉक कर रहे थे। इसी दौरान डीसीपी ईस्ट के एस्कॉर्ट में तैनात ड्राइवर अंकुर अपने साथी प्रवीन के साथ शराब पीकर परिसर में घूम रहा था। दोनों ने उन्हें देखते ही अभद्रता शुरू कर दी। जब बात हद के आगे निकल गई तो उन्होंने इसकी जानकारी भाई को दी। एसीपी सुमित उस समय साउथ जोन में सरकारी कार्य में व्यस्त थे।

भाई के साथ अभद्रता की जानकारी मिलने पर उन्होंने स्वरूप नगर थाने में कॉल की। इंस्पेक्टर सूर्यबली पांडेय के अवकाश पर होने के चलते कार्यवाहक इंस्पेक्टर गोपीचंद्र लक्ष्मण बाग कॉलोनी पहुंचे। यहां अंकुर पुलिस को मिल गया। बातचीत करने पर अंकुर ने कार्यवाहक इंस्पेक्टर गोपीचंद्र के साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान मची अफरातफरी का फायदा उठाकर यातायात विभाग में तैनात सिपाही प्रवीन फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग कर अंकुर को थाने ले आई।

मेडिकल में निकला एल्कोहल

रात पुलिस ने अंकुर का मेडिकल कराया। हैलट में तैनात ईएमओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने अंकुर का मेडिकल किया जिसमें शराब की पुष्टि हुई। चौकी प्रभारी नगर निगम सौरभ सिंह की तहरीर पर अंकुर और प्रवीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि अंकुर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। प्रवीन मोबाइल बंद करके फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। अंकुर के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:डेढ़ लाख से ज्यादा बनाए फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, पांच गिरफ्तार
Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |