राम मंदिर विरोधी नहीं है कांग्रेस; अयोध्या पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, बोले-आस्था के साथ आया हूं

Pawan Kumar Sharma संवाददाता, अयोध्या
share

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रभु राम हमारे आदर्श हैं और उनमें हमारी आस्था है। भाजपा राम मंदिर के नाम पर झूठी कहानी गढ़ती है और छलावा करती है। कांग्रेस कभी राम मंदिर विरोधी नहीं रही है।

राम मंदिर विरोधी नहीं है कांग्रेस; अयोध्या पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, बोले-आस्था के साथ आया हूं

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि प्रभु राम हमारे आदर्श हैं और उनमें हमारी आस्था है। उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर के नाम पर झूठी कहानी गढ़ती है और छलावा करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी राम मंदिर विरोधी नहीं रही है। प्रभु श्रीराम का मंदिर बन गया है और दर्शन-पूजन के लिए आया हूं।

पूर्व सीएम ने राम मंदिर में दर्शन के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने पर मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का दर्शन-पूजन करके सोनिया गांधी के स्वस्थ होने और कांग्रेस की मजबूती की कामना करूंगा। उन्होंने कहा कि देश में गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की किल्लत है। अभी समस्या और बढ़ने के आसार है। इसलिए जनता सजग हो जाए और झूठ बोलने वालों से सावधान रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। जनता का भला कभी नहीं कर सकते।

Voice of UP

पूर्व मुख्यमंत्री ने स्वागत के लिए एयरपोर्ट के बाहर खड़े कांग्रेसियों से बुके तो लिए, लेकिन माला पहनने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करो तब माला पहनेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से कार से राम मंदिर दर्शन के लिए रवाना हुए। वे हनुमानगढ़ी, कनक भवन दर्शन-पूजन के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के बजाजा स्थित आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम लेंगे।

राम मंदिर के निर्माण के लिए दान में दिए थे 111111 रुपये

बता दें कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख 11 हजार 111 रुपए की निधि समर्पित की थी। उन्होंने स्वयं को राम भक्त बताते हुए हमेशा कहा है कि वे आस्था और राजनीति को अलग रखते हैं।

अजय राय और प्रमोद तिवारी भी आ चुके हैं राम मंदिर

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने से इनकार कर चुके कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दस्तक देना शुरू कर जिया है। बीते सोमवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ कांग्रेस के दर्जनों नेता रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले सरयू में डुबकी लगाई। कांग्रेस के नेता करीब सौ से भी ज्यादा गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे थे लेकिन प्रशासन ने केवल तीन गाड़ियों को ही सरयू तक जाने की इजाजत दी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।