Hindi NewsUP Newscomplain about dirty toilets and get thousand rupees in fastag nhai s special campaign will continue till this day
गंदे टॉयलेट की शिकायत करें, फास्टैग में हजार रुपये पाएं; इस दिन तक चलेगा NHAI का खास अभियान

गंदे टॉयलेट की शिकायत करें, फास्टैग में हजार रुपये पाएं; इस दिन तक चलेगा NHAI का खास अभियान

संक्षेप:

यह अभियान देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाया जाएगा। अभियान केवल उन्हीं शौचालयों पर लागू होगा, जो एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में बनाए, संचालित या रखरखाव किए गए हैं। अन्य स्थानों जैसे पेट्रोल पंप, ढाबे या सार्वजनिक स्थलों पर स्थित शौचालय इसमें शामिल नहीं होंगे।

Tue, 14 Oct 2025 03:19 PMAjay Singh संवाददाता, अलीगढ़/ लखनऊ
share Share
Follow Us on

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत अगर कोई यात्री किसी टोल प्लाजा पर गंदे शौचालय की शिकायत करता है, तो उसे फास्टैग खाते में एक हजार रुपये का रिचार्ज इनाम दिया जाएगा। यह स्कीम 31 अक्तूबर तक लागू रहेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बता दें कि अलीगढ़ में आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने टोल प्लाजा पर स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया था। जिसमें दिखाया गया था कि जिले के तीन टोल प्लाजा गभाना, अकराबादा और मड़राक टोल प्लाजा के शौचालयों पर ताले लटके थे, वहीं अंदर गंदगी का अंबार था।अब यात्री 'राजमार्ग यात्रा' ऐप के माध्यम से टोल प्लाजा के शौचालयों की गंदी तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं और अपना नाम, स्थान, वाहन पंजीकरण संख्या तथा मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दे सकते हैं। यह अभियान देशभर के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाया जाएगा और केवल उन्हीं शौचालयों पर लागू होगा, जो एनएचएआई के अधिकार क्षेत्र में बनाए, संचालित या रखरखाव किए गए हैं। अन्य स्थानों जैसे पेट्रोल पंप, ढाबे या सार्वजनिक स्थलों पर स्थित शौचालय इसमें शामिल नहीं होंगे।

जाली परमिट से अवैध बसों का संचालन करने वाले दो गिरफ्तार

वहीं लखनऊ में जाली परमिट से भारत-नेपाल के बीच अवैध बसों का संचालन करने के मामले में एसटीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के लोग कूटरचित दस्तावेजों के जरिए परमिट बनाते थे। इसके बाद धड़ल्ले से बसों का संचालन करते थे। एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।

एसटीएफ के डिप्टी एसपी लाल प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में नई दिल्ली के सागरपुर जनकपुरी गली नंबर आठ का रहने वाला राम प्रसाद है। राम प्रसाद को उसके फ्लैट से पकड़ा गया है। वहीं, दूसरा आरोपी नागालैंड के कोहिमा पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी बाले थापा उर्फ बाल किशन है। बाले थापा को किसानपथ से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में परिवहन विभाग के सहायक संभागीय अधिकारी ने अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी में मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को अलीगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पूछताछ में पता चला कि राम प्रसाद के साथ उसका बेटा मिलन शर्मा भी शामिल है।

आरटीओ से जारी परमिट में नेपाल रूट जोड़कर तैयार कर लेते थे पीडीएफ

इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक जालसाज राम प्रसाद की चाचा-चाची के नाम से ट्रैवेल एजेंसी हैं। उसने पूछताछ में बताया कि फरवरी 2024 में कन्नू ट्रैवेल्स से उसने एक पुरानी बस पत्नी ऊषा के नाम से खरीदी थी। रूट पर उसने रिसर्च किया तो पता चला कि दिल्ली से नेपाल के बीच काफी सवारियां होती हैं। परमिट बनवाने का प्रयास किया तो एंबेसी और कांसुलेट से परमिट जारी कराने की प्रक्रिया में लंबा समय रहता था। इसके बाद उसने शार्ट कट तैयार किया। अन्य रूट का आरटीओ से परमिट लिया। फिर उसे परमिट में कूट रचना कर रूट में नेपाल जोड़ दिया। इसके बाद उसकी पीडीएफ निकाल ली। जब चेकिंग होती थी तो वह पीडीएफ ही दिखा देता था।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |