Hindi NewsUP Newscold has forced schools to close in up after bareilly shamli mahrajganj dm order in these districts schools are closed
UP School Closed: यूपी के एक और जिले में 12 वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने आज और कल की छुट्टी

UP School Closed: यूपी के एक और जिले में 12 वीं तक के स्कूल बंद, डीएम ने आज और कल की छुट्टी

संक्षेप:

कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों में छुट्टी से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले कुछ दिनों तक यूं ही सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टी से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बड़ी राहत महसूस की है।

Jan 06, 2026 07:53 am ISTAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UP Schools Closed: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कई जिलों में घना कोहरा पड़ रहा है। ठंड और कोहरे के इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हो रही है। इस बीच सर्दी के मद्देनजर सोमवार को प्रदेश के कई जिलों के डीएम ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। कुछ जिलों में आठवीं तो कुछ में 12 वीं तक के स्कूलों को बंद किया गया है। बरेली, शामली, लखीमपुर खीरी और महराजगंज में डीएम ने 12 वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। बरेली में 10 जनवरी तक तो लखीमपुर खीरी में 14 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं शामली और महाराजगंज के डीएम ने दो-दो दिन स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को जिले के सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है। बीएसए रिद्धि पांडे ने बताया कि छह और सात जनवरी को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बरेली डीआईओएस डॉ.अजीत कुमार ने बताया कि जिले में सभी बोर्डों के प्री-नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसमें जिन शिक्षकों-शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ के रूप में लगी है वे नियमानुसार अपनी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके साथ ही जिन स्कूलों में मतदान बूथ हैं वे स्कूल खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के 9 ठिकानों पर ईडी का छापा, लैंड रोवर- BMW कार जब्त

इन जिलों में आठवीं तक के स्कूल बंद

कड़ाके की ठंड को देखते हुए लखनऊ, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, बिजनौर और रायबरेली में सभी बोडों के आठवीं तक के स्कूलों को बंद कर दिया गया है। लखनऊ में तीन दिन, मेरठ में दो दिन, वाराणसी में एक दिन, प्रयागराज में 15 जनवरी तक, बिजनौर में एक दिन और रायबरेली में तीन दिन के लिए आठवीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई भी स्कूल आदेश का उल्लंघन करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों के साथ अभिभावकों को भी राहत

कड़ाके की सर्दी के बीच स्कूलों में छुट्टी से बच्चों के साथ अभिभावकों को भी बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक यूं ही सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। ऐसे में स्कूलों में छुट्टी से छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों ने बड़ी राहत महसूस की है।

ये भी पढ़ें:वेस्ट यूपी में सफर होगा आसान, मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर बनेंगे दो फ्लाईओवर

15 जनवरी को खुलेंगे परिषदीय विद्यालय

यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 31 दिसम्बर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतावकाश चल रहा है। यानी परिषदीय विद्यालय अब 15 जनवरी को खुलेंगे।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |