युवाओं के लिए बड़ा मौका, 25 जिलों में पहुंचेगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

Dec 20, 2025 06:33 am ISTPawan Kumar Sharma प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं तक कुशल व हुनरमंद बनने का संदेश लेकर पहुंचेगी। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ ही स्वरोजागर के अवसर दिलाया जाएगा। 

युवाओं के लिए बड़ा मौका, 25 जिलों में पहुंचेगी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा 2500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 25 जिलों में एक करोड़ युवाओं तक कुशल व हुनरमंद बनने का संदेश लेकर पहुंचेगी। युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ ही स्वरोजागर के अवसर दिलाया जाएगा। एक करोड़ युवाओं तक पहुंचने वाली यह यात्रा लखनऊ से 24 जनवरी को रवाना होगी।

लखनऊ में शुक्रवार को इस इनविंसिबल (अजेय) भारत-5 उप्र मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत, बैंकिंग सेक्टर, स्किल डेवलपमेंट संस्थानों और स्टार्टअप इकोसिस्टम से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर युवाओं के लिए वित्त, प्रशिक्षण और बाज़ार से जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर भी किए गए।

वहीं, यह यात्रा 25 जिलों के संस्थागत केंद्रों में यह युवाओं को उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करेगी। युवाओं को वित्त, प्रशिक्षण और बाजार से जुड़ाव मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण एमओयू भी किए गए हैं। यह यात्रा जिस जिले में पहुंचेगी वहां दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें कौशल मेला, मल्टी सेक्टर स्किल एवं करियर पवेलियन, ऑन द स्पॉट स्किल रजिस्ट्रेशन, उद्यमिता काउंसिलिंग और विशेष बैंकिंग डेस्क लगाए जाएंगे।

25 जिलों में एक करोड़ से अधिक डिजिटल, इंप्रेशन, एक लाख से अधिक स्किल रजिस्ट्रेशन व 25 हजार युवाओं को उद्यमिता प्रशिक्षण व मार्गदर्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान का कहना है कि हम युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं नौकरी देने वाला बनाना चाहते हैं। यही कारण है कि उसके लिए जरूरी सभी उपाय किए जा रहे हैं।

वहीं, उद्योग विभाग के आयुक्त एवं निदेशक के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा ह कि इनविंसिबल भारत 5.0 - उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा उद्यमी यात्रा युवाओं को कौशल, वित्त और बाज़ार से जोड़कर ज़िला स्तर पर उद्यमिता को मजबूती प्रदान करेगी। यह पहल सरकारी योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर वास्तविक उद्यमों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |
;;
;