Hindi NewsUP NewsCM Yogi will transfer Rs 1 lakh each to the accounts of 2 lakh families under PM Awas Yojana today
CM योगी आज 2 लाख परिवारों के अकाउंट में भेजेंगे एक-एक लाख रुपये, इस योजना का मिलेगा लाभ

CM योगी आज 2 लाख परिवारों के अकाउंट में भेजेंगे एक-एक लाख रुपये, इस योजना का मिलेगा लाभ

संक्षेप:

यूपी के दो लाख से अधिक परिवारों के लिए रविवार का दिन खुशियां लेकर आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त का डिजिटल हस्तांतरण करेंगे।

Jan 18, 2026 01:32 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

यूपी के 2 लाख से अधिक परिवारों के लिए रविवार का दिन खुशखबरी वाला है। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से इनके अकाउंट में एक-एक लाख रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह रुपये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दिया जाएगा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का स्थानीय स्तर पर कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,अधिकारी व लाभार्थी मौजूद रहेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के भार्थियों के लिए अच्छी खबर है। आज यानि रविवार को इन लाभार्थियों के खातों में एक-एक लाख रुपये की धनराशि पहुंचेगी। सीएम योगी योजना के तहत पहली किस्त का डिजिटल हस्तांतरण करेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने 2014 में हर बेघर परिवार को छत मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की था। शहरी क्षेत्र में योजना के संचालन की जिम्मेदारी डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) को दी गई।

ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही योगी सरकार, अभियान चलाने की तैयारी

नगरीय निकायों में आवास निर्माण के लिए शासन स्तर से ढाई लाख रुपये दिए जाते हैं। 2021 तक अलीगढ़ में इसके तहत कुल 24 हजार लोगों को लाभ दिया गया था। शुरुआत में 2024 तक हर बेघर को आवास देने का लक्ष्य था, लेकिन इससे पूर्ति नहीं हो सकी। ऐसे में अब पिछले दिनों इसके दूसरे चरण की शुरुआत की गई है। पिछले साल फरवरी से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हुई थी। अब करीब एक साल का समय बीत चुका है। इसमें 35 हजार आवेदन आ चुके हैं। इन आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। करीब 20 हजार आवेदनों का सत्यापन हो चुका है।

इस योजना के तहत अलीगढ़ में भी 5382 लाभार्थियों को भी लाभ मिलेगा। हैबिटेट सेंटर में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के कुछ लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। इसमें अलीगढ़ जिले से भी एक लाभार्थी का चयन हो सकता है। प्रशासन के स्तर से पांच से छह लाभार्थियों के नाम शासन में भेजे हैं। इनमें एक लाभार्थी से बातचीत होगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |