आज इस जिले में आएंगे सीएम योगी, 1311 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, अफसरों ने शुरू की तैयारी
शनिवार को सीएम योगी लखीमपुर खीरी में तीन घंटा बिताएंगे। सीएम योगी इस दौरान 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन

Lakhimpur Kheri News: यूपी के लखीमपुर खीरी में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले पलिया के चंदनचौकी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद मोहम्मदी के मियांपुर में कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान भूमि अधिकार पत्र, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने के साथ ही विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री करीब तीन घंटे जिले में रहेंगे। दो जगहों पर कार्यक्रम होने और दोनों कार्यक्रमों के बीच काफी दूरी होने के कारण प्रशासन दो दिनों से दिन रात एक करके तैयारियों में जुटा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां कुल 1311 करोड़ रुपये की 538 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 356 करोड़ रुपये की 345 परियोजनाओं का लोकार्पण और 955 करोड़ रुपये की 193 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन परियोजनाओं का लाभ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों लखीमपुर, गोला गोकर्णनाथ, श्रीनगर, पलिया, निघासन, मोहम्मदी और धौरहरा के लोगों को मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत चंदन चौकी (पलिया) से होगी, जहां मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करने के साथ ही थारू जनजाति के परिवारों को भूमि स्वामित्व अधिकार पत्र तथा लाभार्थियों को डेमो चेक प्रदान करेंगे।
लाभार्थियों को आवास की चाबी सौपेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबी का वितरण और निर्माण कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान बच्चों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत ‘ओडीओपी’ योजना के तहत निर्मित हैट पहनाकर किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मियांपुर (मोहम्मदी) में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जहां वह विस्थापित परिवारों को भूमि अधिकार पत्र प्रदान कर एक ऐतिहासिक पहल करेंगे। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को डेमो चेक वितरित किए जाएंगे और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री के चंदनचौकी कार्यक्रम में गोला, पलिया, निघासन व श्रीनगर विधानसभा के विधायक, भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। जबकि मियांपुर में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर, मोहम्मदी व धौरहरा विधानसभा के विधायक व भाजपा नेता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। दोनो जगहों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो गई हैं।
थारू जनजाति के परिवारों को मिलेगा पूर्ण स्वामित्व अधिकार
-थारू जनजाति के परिवारों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए योगी सरकार ने उन्हें पूर्ण स्वामित्व के साथ भूमि अधिकार देने का निर्णय किया है। इसके तहत तहसील पलिया में थारू जनजाति के 34 गांवों के 4356 परिवारों को 5338 हेक्टेयर भूमि पर भौमिक अधिकार प्रदान किए हैं। वर्ष 1976 में इन परिवारों को भूमि उपयोग का अधिकार मिला था, लेकिन अब योगी सरकार उन्हें पूर्ण स्वामित्व अधिकार देने जा रही है।
उपनिवेश योजना के तहत 2350 परिवारों को मिला अधिकार
उपनिवेश योजना के तहत नदी कटान से प्रभावित परिवारों को बसाने के लिए 12 उपनिवेश (कालोनियों) में बसे 2350 परिवारों को 4251 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया गया। इनमें अनुसूचित जाति के 1077 और पिछड़े वर्ग के 874 परिवार शामिल हैं। वर्षों से इन परिवारों के पास भूमि उपयोग का अधिकार तो था, लेकिन स्वामित्व नहीं था।
पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित 331 परिवारों को भी हक
पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए 331 परिवारों को भी भूमि अधिकार दिया जाएगा। इन परिवारों को जिले की विभिन्न तहसीलों धौरहरा, मोहम्मदी और गोला में बसाया गया था, जहां उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कृषि योग्य भूमि भी उपलब्ध कराई गई है। मियांपुर में बसे 156 परिवारों को प्रति परिवार करीब 4.75 एकड़ भूमि दी गई है, जबकि अन्य गांवों में भी परिवारों को औसतन 3 से 7 एकड़ तक जमीन आवंटित की गई है।
ये सीएम का कार्यक्रम
| समय | कार्यक्रम स्थल |
|---|---|
| 11:30 बजे | सीएम चंदनचौकी हेलीपैड पहुंचेंगे |
| 11:40 बजे | चंदनचौकी कार्यक्रम स्थल पर सीएम जाएंगे |
| 12:40 बजे | मुख्यमंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे |
| 12:45 बजे | हेलीपैड पहुंचकर मियांपुर को रवाना होंगे |
| 01: बजे | मियांपुर हेलीपैड पहुंचेगे |
| 1:10 बजे | कार्यक्रम स्थल मियांपुर पहुचेंगे |
| 2:15 बजे | कार्यक्रम में मौजूद रहने के बाद हेलीपैड पहुंचेंगे |
| 2:25 बजे | मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए रवाना होगा |
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।


