Hindi NewsUP NewsCM Yogi unveiled logo for Magh Mela which reflects spiritual power sun moon and confluence rivers Sangam
माघ मेले का सीएम योगी ने जारी किया लोगो, सूर्य-चंद्र और संगम की आध्यात्मिक शक्ति की झलक

माघ मेले का सीएम योगी ने जारी किया लोगो, सूर्य-चंद्र और संगम की आध्यात्मिक शक्ति की झलक

संक्षेप:

माघ मेले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब लोगो जारी किया गया है। अभी तक कुम्भ और महाकुंभ के दौरान लोगो जारी किया जाता था। माघ मेला का लोगो भारतीय दर्शन और सनातन परंपरा का प्रतीक है। इसमें उगते हुए सूर्य को दर्शाया गया है।  

Dec 11, 2025 08:24 pm ISTDinesh Rathour प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता
share Share
Follow Us on

तीन जनवरी से संगम की रेती पर लगने वाला माघ मेला और खास होने वाला है। ऐतिहासिक महाकुम्भ के बाद लगने वाले पहले माघ मेले की खासियत इसी बात से प्रदर्शित होती है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले का लोगो जारी किया है। माघ मेले के इतिहास में यह पहला अवसर है जब लोगो जारी किया गया है। अभी तक कुम्भ और महाकुंभ के दौरान लोगो जारी किया जाता था। माघ मेला का लोगो भारतीय दर्शन और सनातन परंपरा का प्रतीक है। इसमें उगते हुए सूर्य को दर्शाया गया है। जिस पर 14 चंद्रमा की आकृति उकेरी गई है। जो प्रतिपदा से पूर्णिमा तक के दृश्य को दिखा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

संगम की तपोभूमि व ज्योतिषीय गणना के अनुसार माघ मास में संगम की रेती पर अनुष्ठान करने की महत्वता को समग्र रूप से दर्शाया गया है। सूर्य एवं चंद्रमा की 14 कलाओं की उपस्थिति ज्योतिषीय गणना के अनुसार सूर्य, चंद्रमा व नक्षत्रों की स्थितियों को प्रतिबिंबित करता है जो प्रयागराज में माघ मेले का कारक बनता। प्रयागराज के अविनाशी अक्षयवट को भी लोगो में समावेशित किया गया है। माघ महीने में यहां आने वाले लोग बड़े हनुमान मंदिर जाते हैं, इसलिए मंदिर के शिखर के साथ इसकी ध्वज पताका को प्रमुखता के साथ लोगो में दर्शाया गया है। संगम पर आने वाले प्रत्येक दर्शनार्थी के लिए यहां विदेशी परिंदे भी खास होते हैं। इसे भी जगह दी गई है और नीचे की ओर गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती की बहती धारा को इसमें रखा गया है। यह आयोजन पूरा करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संत गंगा स्नान के दौरान सूर्य को अर्घ्य देते दिख रहे हैं।

माघ महीने में स्नान से पापों से मुक्ति का संदेश

लोगो में सबसे खास संदेश को दिखाया गया है। श्लोक ‘माघे निमज्जनं यत्र पापं परिहरेत् तत:’ लिखा गया है। जिसका अर्थ है कि माघ के महीने में स्नान करने से सभी पाप से मुक्ति मिल जाती है। यह लोगो मेला प्राधिकरण की ओर से आबद्ध किए गए डिजाइन कंसल्टेंट अजय सक्सेना व प्रागल्भ अजय ने डिजाइन किया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |