Hindi NewsUP NewsCM Yogi PAATI has caused uproar among infiltrators, with mayors, MLA and BJP officials distributing letter door to door
सीएम योगी की पाती से घुसपैठियों में हाहाकार, मेयर-विधायक और बीजेपी पदाधिकारी घर-घर बांट रहे लेटर

सीएम योगी की पाती से घुसपैठियों में हाहाकार, मेयर-विधायक और बीजेपी पदाधिकारी घर-घर बांट रहे लेटर

संक्षेप:

रोहिंग्या और बांग्लोदशी घुसपैठियों पर ऐक्शन तेज है। सीएम योगी की पाती से घुसपैठियों में हाहाकार मचा है।लेटर  मेयर-विधायक और बीजेपी पदाधिकारी घर-घर बांट रहे हैं और सीएम योगी का संदेश सुना रहे हैं।

Dec 12, 2025 06:04 pm ISTDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लोदशी घुसपैठियों पर ऐक्शन जारी है। इस बीच ‘योगी की पाती’ आने से घुसपैठियों में हाहाकार मच गया है। सीएम योगी अपनी पाती में साफ शब्दों में लिखा कि एक भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है घुसपैठियों का नहीं इस पाती को लेकर मेयर-विधायक और बीजेपी पदाधिकारी घर-घर, इलाके-इलाके बांट रहे हैं। लोगों को सीएम योगी का संदेश सुना रहे हैं। लोगों से अपील कर रहे हैं। वहीं बीते दिनों लखनऊ मेयर ने कई इलाकों ने जब झ़ग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन के लिए पहुंचीं तो ठीम को देखकर अफरातफरी मच गई। झोपड़ियों से महिलाएं और पुरुष भागते नजर आए। ऐक्शन से घुसपैठियों में खलबली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोमवार को योगी ने एक पाती में लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:काम देने से पहले कराएं सत्यापन, घुसपैठियों को लेकर मेयर ने सुनाया योगी का संदेश

पहचान जरूर सुनिश्चित करें

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और घरेलू अथवा व्यवसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पहले उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

ये भी पढ़ें:लखनऊ में LDA प्लाट का इंतजार कर रहे लोगों के लिए गुड न्यूज, खुलने जा रही बुकिंग
ये भी पढ़ें:LIVE: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए नामांकन कल, BL संतोष लखनऊ पहुंचे, ये नाम रेस में

मैदान में उतरे जन प्रतिनिधि

पाती के बाद योगी खुद सक्रिय हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ कई जिलों में बैठकें कीं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी जिलों में बैठकें कीं। मेयर और विधायक और बीजेपी के कार्यकर्ता योगी की पाती लेकर घर-घर जा रहे हैं और अलग-अलग इलाकों में लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश सुना रहे हैं। लखनऊ मेयर समेत अन्य महापौर भी काफी साक्रिय हैं। पदाधिकारी नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे योगी के संदेश का पालन करें। घर, दुकान और प्रतिष्ठान में काम देने से पहले सत्यापन करें।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |