सीएम योगी ने पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा- अर्चना, बोले- छांगुर जैसे कालनेमि को पनपने नहीं देंगे

Mar 12, 2026 09:44 am ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

बलरामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तुलसीपुर के मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोककल्याण की कामना की और चैत्र नवरात्रि की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि छांगुर जैसे कालनेमि को पनपने नहीं देंगे

सीएम योगी ने पाटेश्वरी मंदिर में की पूजा- अर्चना, बोले- छांगुर जैसे कालनेमि को पनपने नहीं देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के बलरामपुर दौरे पर हैं। गुरूवार सुबह तुलसीपुर में मां पाटेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। आदिशक्ति मां पाटेश्वरी देवी मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधिवत पूजन किया। और लोक कल्याण की कामना की। साथ ही मंदिर परिसर का भ्रमाण कर चैत्र नवरात्रि के पूर्व की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले बुधवार शाम को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे। शक्तिपीठ पहुंचने पर पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने सीएम योगी का स्वागत किया।

पाटेश्वरी मंदिर में पूजा, निर्माण कार्यों का दौरा

इस दौरान सीएम ने सभी का हालचाल लिया सबका कुशलक्षेम पूछा। पुलिस लाइन से सीएम योगी का काफिला उनके ड्रीम प्रोजक्ट निर्माणाधीन मां पाटेश्वरी विवि कैम्पस में पहुंचा। सीएम ने एक-एक कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह ने उन्हें निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी दी, जिस पर सीएम संतोष जताया। निरीक्षण के उपरान्त सीएम योगी ने कहा कि कार्यदायी संस्था हर हाल में मई तक विवि का निर्माण कार्य पूरा कर दे। उन्होंने विश्वविद्यालय से जुड़े कुलपति व अन्य अधिकारियों से पूरा विवरण लिया। साथ ही उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया

सीएम ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी मई माह तक हर हाल में विश्वविद्यालय निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाए। सीएम ने यह भी कहा कि विवि निर्माण के लिए पर्याप्त धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि यह विवि शिक्षा के क्षेत्र में पूर देवीपाटन मंडल सहित पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के लोगों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। बलरामपुर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद उन्होने कहा कि धर्मान्तरण के आरोपी छांगुर जैसे कालनेमि को दोबारा नहीं पनपने देंगे। उसके जैसा व्यक्ति इस दोबारा न पनपने पाए, इसके लिए आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी सतर्क रहना होगा।

छांगुर जैसे कालनेमि को पनपने नहीं देंगे- योगी

सीएम योगी ने कहा कि छांगुर जैसे कालनेमि ने पूरे देश में न सिर्फ सनातनियों पर कुठाराघात किया, बल्कि तमाम महिलाओं और बेटियों के साथ गलत व्यवहार कर उनका जबरन धर्मान्तरण कराया। ऐसे लोगों पर सुरक्षा एजेंसियां नजर रखें। कोशिश यह की जाए ऐसे लोग दोबारा पनपने पाएं, इसके पहले इनका खात्मा कर दिया जाए। इसके लिए चौकीदारों से लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क रहें।

हमारी कोशिश है कि छांगुर जैसे कालनेमी देश और समाज में कभी भी पनपने न पाएं। जहां पर भी यह लोग विषधर के रूप में अपना फन उठाएं, उसे कुचलने का काम हमारी सुरक्षा एजेंसियां करें। सीएम योगी ने इसके लिए उच्चाधिकारियों व विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिया।

एंटी रोमियो स्क्वाड की तैनाती हो

उन्होंने कहा कि इसके लिए हर थाना क्षेत्र में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के आस पास एंटी रोमिया स्क्वाड की तैनाती की जाए। शोहदो, चेन स्नेचरों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसी घटनाओं में संलिप्त लोगों की फोटो सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर वायरल की जाए। बार्डर एरिया में एसएसबी की निगरानी को बढ़ाई जाए।

कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन

मुख्यमंत्री ने स्थानीय कलेक्ट्रेट सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम ने मुख्यमंत्री कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण के लिए 50 एकड़ जमीन को चिन्हित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने औद्योगिक ईकाइयों को विकसित करने के लिए 100 एकड़ जमीन सरदार बल्लभ भाई पटेल आद्योगिक क्षेत्र के नाम पर चिन्हित करने का निर्देश दिया है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।