बकरीद पर काटे गए सूर्या पर बोले UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- कतई स्वीकार नहीं कि...

Ajay Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान से विस्थापित हो भारत आए परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर CM योगी ने कहा कि जिनकी पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा किया गया था, दशकों बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला था। चौथी पीढ़ी में हमने उन्हें उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिया है।

बकरीद पर काटे गए सूर्या पर बोले UP के सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा- कतई स्वीकार नहीं कि...

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोमवार को बिजनौर में थे। इस मौके पर देश के बुंटवारे के समय 1947 में पाकिस्तान से विस्थापित होकर उत्तर प्रदेश में बसाए गए परिवारों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक दिए गए। सीएम योगी ने इस कार्यक्रम में पहली बार गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर अपनी प्रतिक्रिया और इसे लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कहा कि दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी नहीं चलेगी। ऐसे घटनाएं कतई स्वीकार नहीं की जाएंगी। सीएम योगी ने कहा कि गाजियाबाद की घटना ने समाज को झकझोर दिया है। यदि कोई अपने बच्चों को सही दिशा नहीं दे पा रहा है तो यह उसकी जिम्मेदारी में बड़ी चूक है। उन्होंने कहा कि सरकार की संवेदनाएं हमेशा सामान्य और कानून का पालन करने वाले नागरिकों के साथ हैं। कानून-व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि बकरीद के दिन गाजियाबाद में 17 साल के सूर्या चौहान की चाकू के वार से बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। अब असद के घर बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी है। प्रशासन ने असद के घर को सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण बताते हुए 15 दिन के अंदर खाली करने का आदेश दिया है। असद के परिवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि 15 दिनों के अंदर कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन खुद इस मामले में कार्रवाई करेगा। एसडीएम ऑफिस की ओर से असद के घर के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।

पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों, पूर्व सैनिकों और पट्टेदारों को भूमि स्वामित्व अधिकार प्रमाण पत्र वितरण के मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पाकिस्तान से आए हुए जिन परिवारों की पुश्तैनी संपत्तियों पर कब्जा किया गया था, दशकों बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। चौथी पीढ़ी में हमने उन विस्थापित परिवारों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक दिया है। इनकी संख्या 1645 है यानी कुल मिलाकर 8 से 10 हजार लोगों को आज ये कागजात प्राप्त हो रहे हैं।

गाय पशु नहीं हमारी माता है

सीएम योगी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग करने वालों दोगले व्यवहार वाला करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चेले-चपाटे ही बकरीद के मौके पर सोशल मीडिया पर गाय की फोटो लगा रहे थे। उनसे कहा गया है कि अपने चेले-चपाटों को समझा लें। गाय हमारे लिए पशु नहीं, हमारी माता है। बेटे और माता के बीच कुछ घोषित करने की जरूरत नहीं होती। हम उन्हें राष्ट्रमाता मानते ही हैं। गाय को पशु मानने वाले इंसान नहीं हैं. गाय हमारी स्वाभाविक माता है। यूपी में यदि किसी ने गाय माता के साथ कुछ भी गलत करने की कोशिश की तो फिर उसका अंजाम क्या होगा, यह सबको मालूम है। उन्होंने कहा कि सज्जन के साथ सज्जनता और दुर्जन के साथ उसी की भाषा में बात होनी चाहिए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।