Hindi NewsUP Newscm yogi explained the reason behind the ban on products with halal certification in up and appealed to the people
सीएम योगी ने बताई यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों पर रोक की वजह, लोगों से किया ये आह्रवान

सीएम योगी ने बताई यूपी में हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पादों पर रोक की वजह, लोगों से किया ये आह्रवान

संक्षेप:

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह राजनीतिक इस्लाम वही है जो आज छांगुर के रूप में डेमोग्राफी को चेंज करके राष्ट्र माता के टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आपने पिछले दिनों बलरामपुर में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के षड्यंत्रों का पर्दाफाश होते देखा होगा।

Oct 23, 2025 05:19 am ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हलाल सर्टिफिकेशन उत्पाद के प्रदेश में बिक्री पर रोक लगाई गई है। हलाल उत्पाद खरीद से मिलने वाले रुपये से ही धर्मांतरण, लव जिहाद और आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री योगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गोरखपुर विभाग द्वारा आयोजित विचार-परिवार कुटुंब स्नेह मिलन एवं ‘दीपोत्सव से राष्ट्रोत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंगलवार देर शाम योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर दिए गए बयान पर सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी करारा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने अखिलेश पर तंज कसा कि गद्दी तो विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं। बिना विवेक वाले लोग ही दीपावली का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश को सनातन धर्म के त्योहारों, देवी-देवताओं से नफरत है। अखिलेश, दुर्योधन की मूर्ति लगाने की बात करते हैं, हमनें कहा कि कंस की भी मूर्ति लगवा लो। सपा को रामद्रोही, कृष्णद्रोही और सनातन पर्व द्रोही बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार अयोध्या, मथुरा, वृंदावन की आभा चमकाती रहेगी।

ये भी पढ़ें:सीएम योगी ने गोशाला में की सेवा, गायों को गुड़-रोटी खिलाई; यूं की गोवर्धन पूजा

छांगुर गहरी साजिशों को दे रहा था अंजाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीतिक इस्लाम वही है जो आज छांगुर के रूप में डेमोग्राफी को चेंज करके राष्ट्र माता के टुकड़े-टुकड़े करने की मंशा के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, विगत दिनों बलरामपुर जिले में जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के षड्यंत्रों का पर्दाफाश होते देखा होगा। वह व्यक्ति कालनेमि बनकर पूरे क्षेत्र में षड्यंत्रों को अंजाम दे रहा था।

ये भी पढ़ें:अखिलेश यादव को राम मंदिर से ही नहीं, दिवाली से भी नफरत; सीएम योगी का पलटवार

अखिलेश पर निशाना

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली पर दीये जलाने के विरुद्ध बयान देकर अखिलेश यादव ने यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर, देवी देवताओं, सनातन धर्म और दीपावली जैसे इसके पर्व व त्योहारों से भी नफरत है। उनका बयान प्रजापति समाज (कुम्हारों) का अपमान करने वाला है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |