सीएम योगी की बड़ी सौगात, 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे

Mar 30, 2026 02:58 pm ISTPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने प्रदेशभर में करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए, जिससे उनके कामकाज को डिजिटल रूप से मजबूत किया जा सके।

सीएम योगी की बड़ी सौगात, 70 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, नियुक्ति पत्र भी सौंपे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में करीब 69,794 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्मार्टफोन वितरित किए, जिससे उनके कामकाज को डिजिटल रूप से मजबूत किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ मिशन रोजगार के तहत नियुक्ति पत्र भी सौंपे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के जरिए आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके। इसके साथ ही कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास, नई सुविधाओं और रोजगार से जुड़े अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया गया। सरकार का मानना है कि इस तरह की पहल से महिला सशक्तिकरण और बाल विकास योजनाओं को और गति मिलेगी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

रियल टाइम अपडेट हो सकेगा कामकाज

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज प्रदेश में 69 हजार से अधिक स्मार्टफोन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किए गए हैं। जिससे अब कामकाज में रियल टाइम अपडेट मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि डेटा सही और समय पर अपडेट होने से प्रदेश की रैंकिंग में भी सुधार आएगा और हर आंगनबाड़ी केंद्र एक डिजिटल सेवा केंद्र के रूप में विकसित होगा।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि स्मार्टफोन के अलावा 1.33 लाख से अधिक स्टेडियोमीटर, 10,553 इंफैंटोमीटर और 58 हजार से ज्यादा वजन मापने की मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी।

पिछली सरकारों पर भी साधा निशाना

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन तब इस पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग गरीबों की समस्याओं को करीब से नहीं समझते, वे उनकी जरूरतों को भी नहीं समझ सकते।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।