Hindi NewsUP NewsCM Yogi Adityanath will review major projects every month
अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

अब फाइलों में नहीं अटकेगा विकास, सीएम योगी हर महीने करेंगे बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा

संक्षेप:

यूपी में विकास कार्यों को तेज़ी और गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी विकास परियोजनाओं की नियमित समीक्षा का फैसला किया है। इसके तहत अब हर माह के तीसरे सोमवार को मुख्यमंत्री प्रमुख विकास परियोजनाओं की ऑनलाइन समीक्षा करेंगे।

Jan 11, 2026 01:42 pm ISTPawan Kumar Sharma विशेष संवाददाता, लखनऊ
share Share
Follow Us on

यूपी के समग्र विकास को और गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब हर महीने के तीसरे सोमवार को बड़ी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। प्रमुख परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जा सकेगा। आनलाइन समीक्षा बैठक दोपहर तीन से चार बजे के मध्य होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने इसे लेकर सभी विभागों को विस्तृत निर्देश दिए हैं। कहा है कि बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। संबंधित मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व विभागाध्यक्ष भी आनलाइन बैठक में जोड़े जाएंगे। स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन हर माह बड़े महत्व व अधिक लोगों से जुड़ी 10 परियोजनाओं व कार्यक्रमों को मुख्यमंत्री के सामने समीक्षा के लिए प्रस्तुत करेगा। ऐसी परियोजनाएं भी चुनी जाएंगी, जिनमें राज्य व केंद्र के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:यूपी में नक्शा पास कराना होगा आसान, गैर-जरूरी NOC का झंझट खत्म

आरटीई में अनाथ बच्चों को भी मिलेगा मुफ्त दाखिला

उधर, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब अनाथ बच्चों को भी चिह्नित कर निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिला दिलाया जाएगा। यह अनाथ बच्चे जिस अनाथालय, बालगृह या जिस परिवार के साथ रह रहे होंगे, उसे अभिभावक मानकर उसके आधार कार्ड लेकर इन्हें प्रवेश दिया जाएगा। ड्रेस व स्टेशनरी इत्यादि के लिए पांच हजार रुपये भी इसी अभिभावक के आधार सीडेड बैंक खाते में भेजी जाएगी।

आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब परिवार के बच्चों को मुफ्त दाखिला दिया जाता है। अब गरीब परिवार के साथ ही यह अनाथ बच्चे भी नर्सरी व कक्षा एक में निजी स्कूलों में प्रवेश पाएंगे। अब निजी स्कूलों की संख्या बढ़कर 67 हजार हो गई है। पिछले वर्ष तक यह संख्या 62 हजार थी। ऐसे में अब सीटों की संख्या भी बढ़कर 6.70 लाख हो गई है।

स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से जल्द आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा। अधिक से अधिक बच्चों के प्रवेश पर जोर दिया जा रहा है। प्रत्येक निजी स्कूलों को प्रति छात्र प्रति महीने 450 शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma
"पवन कुमार शर्मा पिछले 3 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। पवन अभी हिन्दुस्तान अख़बार की वेबसाइट Livehindustan.com में काम कर रहे हैं। इससे पहले ABP News में बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाएं और टूरिज्म पर लिखते हैं। पवन ने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले कानपुर के क्राइस्ट चर्च कॉलेज से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था।" और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |