VIDEO: योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मंच के पास ड्रोन उड़ाने वाला पकड़ा गया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। फूलों की बारिश होते ही कांवड़ मार्ग ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। उधर, सीएम के मंच तक ड्रोन उड़ाने वाला एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया।

Yogi Adityanath Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मोदीपुरम पहुंचकर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भगवान शिव के भक्तों की आस्था को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास ड्रोन उड़ाने वाले एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद युवक ड्रोन उड़ा रहा था। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ क्षेत्र के सांसद, विधायक और मंत्री भी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों ने भी कांवड़ियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। कार्यक्रम स्थल और आसपास के कांवड़ मार्ग पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। मोदीपुरम में मुख्यमंत्री के पहुंचते ही हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। कांवड़ियों ने भी मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करते हुए योगी आदित्यनाथ

सीएम के मंच के आसपास ड्रोन उड़ा रहा था युवक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान मंच के आसपास ड्रोन उड़ाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ जुट गए। बताया जा रहा है कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद वह ड्रोन उड़ा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

योगी के आगमन को लेकर अलर्ट मोड पर था प्रशासन

इससे पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। मोदीपुरम रैपिड स्टेशन के सामने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए मंच बनाया गया था। वहीं, मुख्यमंत्री के आगमन के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलीपैड तैयार किया गया। एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार क्षेत्र की जांच कर रहा था। शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, कमिश्नर भानु चंद्र गोस्वामी, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ. वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे के माध्यम से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

औघड़नाथ मंदिर का जिम्मा एटीएस को मिला

उधर, शहर के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर और पुरा महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा एटीएस के हवाले रहेगा। सात लेयर में सुरक्षा प्लान की गई है। मंदिर परिसर के अंदर गर्भ गृह से लेकर मुख्य गेट तक एटीएस रहेगी, जबकि इसके बाहर और आसपास का इलाका पुलिस-पीएसी और आरएएफ संभालेगी। दोनों मंदिरों पर कंट्रोल रूम बनाने का काम भी रविवार तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा ड्रोन एक्सपर्ट की टीम भी लगाई जा रही है। मंदिर परिसर से सौ मीटर का दायरा नो-व्हीकल जोन बनाया जाएगा।

कांवड़ यात्रा 2026 में सुरक्षा संभालने के लिए एटीएस को लगाया गया है। पूरे वेस्ट यूपी में नोएडा से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और उत्तराखंड बार्डर तक एटीएस की अलग-अलग टीम को तैनात कर दिया है। इसके अलावा एसटीएफ भी लगातार हर इनपुट पर नजर बनाए हुए हैं। अब एटीएस को औघड़नाथ मंदिर और पुरा महादेव मंदिर की सुरक्षा का भी जिम्मा दिया है। दोनों मंदिर में शिवरात्रि पर सुरक्षा के लिए एटीएस लगाई जा रही है। मंदिर परिसर के अंदर गर्भ गृह, परिसर, कंट्रोल रूम और मंदिर के मुख्य गेट तक एटीएस का पहरा रहेगा। मुख्य गेट के बाहर, रैलिंग और सड़क पर तमाम व्यवस्था तीन लेयर में पुलिस-पीएसी और आरएएफ देखेगी।

Pawan Kumar Sharma

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharma

पवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsयोगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, मंच के पास ड्रोन उड़ाने वाला पकड़ा गया