Hindi NewsUP Newscm yogi adityanath has given the task to bjp s booth teams they will go door to door and do s work
सीएम योगी ने बीजेपी की बूथ टोलियों को दिया टास्क, घर-घर जाकर करेंगी ये काम

सीएम योगी ने बीजेपी की बूथ टोलियों को दिया टास्क, घर-घर जाकर करेंगी ये काम

संक्षेप:

योगी मंगलवार शाम गोरखपुर में मतदाता सूची के SIR को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। SIR पर फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा।

Dec 10, 2025 07:52 am ISTAjay Singh संवाददाता, गोरखपुर
share Share
Follow Us on

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे एसआईआर प्रक्रिया में पूरे मनोयोग से जुटें। एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। साथ ही अपात्र और फर्जी मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर कराए जाएं। भाजपा की बूथ टोली हर बूथ और घर-घर जाए और मतदाताओं की एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कराए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

योगी मंगलवार शाम गोरखपुर में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मंडल के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, एसआईआर के जिला प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में एसआईआर पर विधानसभावार फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर अभियान में सौ फीसदी योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि एसआईआर में किसी भी पात्र मतदाता का नाम लिस्ट से बाहर न पाए और किसी भी फर्जी मतदाता का नाम शामिल न होने पाए। उन्होंने पूर्णतः शुद्ध मतदाता सूची बनवाने के निर्देश देते हुए कहा कि हर मतदाता का एसआईआर फॉर्म, प्रपत्र जमा कराने के लिए भाजपा की दस सदस्यीय बूथ टोली को सजग रहना होगा। कहा कि बीएलओ ने जितने फॉर्म बांट दिए हैं, उन्हें जमा कराने में टीम भावना से काम करना होगा।

बैठक का संचालन एमएलसी एवं डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने तथा मुख्यमंत्री का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने किया। बैठक में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, गोरखपुर के प्रभारी मंत्री एवं जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम व सभी विधायकगण मौजूद रहे।

कुछ ने भरे थे दो स्थानों से फार्म, एप ने पकड़ा

एसआईआर में कुछ लोगों ने गणना प्रपत्र को दो स्थानों पर भर दिया। लेकिन एप ऐसे लोगों को पकड़ लिया। ऐसे लोगों के नाम दो बीएलओ के पास दिख रहे हैं। जब एक बीएलओ उनका नाम खारिज कर रहे हैं तो रिपोर्ट सही हो रही है। जिले के नौ विधान सभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत मतदाताओं का डिजिटाइजेशन हो गया है। इनमें स्थांतरित, मृत, दो स्थानों पर नाम वाले 16.9 % मतदाता हैं। इसके अनुसार 6 लाश 19 हजार 644 मतदाताओं के नाम कट गए हैं, जबकि अंतिम दौर में नहीं पता चलने वाले और मतदाताओं के नाम कटेंगे।

ये भी पढ़ें:UP: होमगार्ड जवानों के लिए योगी का ऐलान, आयुष्मान की तर्ज पर मिलेगा कैशलेस इलाज
ये भी पढ़ें:UP में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर तगड़ा ऐक्शन, योगी ने संभाला मोर्चा
Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |