Yogi ANI Interview: योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू का पूरा वीडियो यहां देखें

Yogi Adityanath ANI Interview
Yogi Adityanath ANI Interview: सबसे लंबे समय तक यूपी के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके सीएम योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च को सरकार का नेतृत्व करते हुए 8 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर योगी ने समाचार एजेंसी एएनआई को एक लंबा इंटरव्यू दिया है। इंटरव्यू का प्रसारण सुबह 10 बजे से होगा। इससे पहले एजेंसी ने कुछ प्रोमो जारी किए हैं जिसमें सीएम योगी दिल्ली के प्लान, मुसलमान, संभल, कुणाल कामरा, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, माफिया, जॉर्ज सोरोस से जुड़े सवालों पर खुल कर जवाब दे रहे हैं।
Yogi ANI Interview: योगी आदित्यनाथ के इंटरव्यू का पूरा वीडियो यहां देखें
Yogi ANI Interview: राजनीतिक गतिविधियों में आरएसएस का हस्तक्षेप नहीं होता है- योगी
Yogi ANI Interview: सीएम योगी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आरएसएस भारत के अंदर एक अभिभावक के रूप में कार्य करने वाला एक ऐसा स्वयंसेवी संगठन है जो दुनिया के अंदर किसी देश में नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन नहीं है। संघ राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लेता है। अपने केवल सामाजिक कार्यों के प्रति जनजागरण के अभियान के साथ जुड़ता है। संघ एक आम जनमानस को उनके मुद्दों के साथ, उनकी मातृभूमि के साथ जोड़ने का काम करता है। राजनीतिक गतिविधियों में उनका कोई हस्तक्षेप नहीं होता है।
Yogi ANI Interview: भाजपा मस्जिद पर कब्जा करके क्या करेगी, वक्फ बिल के नाम पर गुमराह कर रहे हैं नेता- योगी
Yogi ANI Interview: वक्फ बिल के विरोध के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि भाजपा मस्जिद पर कब्जा करके क्या करेगी। ये गुमराह कर रहे हैं। वक्फ के नाम पर आखिर कितनी जमीन कब्जा करोगे। वक्फ के नाम पर इन्होंने एक भी कल्याण का काम किया है, गिना नहीं सकते। वक्फ के नाम पर प्रॉपर्टी का व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया है। कई-कई लोगों को बेचा है। इससे बड़ा बेवकूफ बनाने वाली कोई बात ही नहीं हो सकती है। सरकार पर दबाव बनाकर ये लोग ब्लैकमेलिंग करते थे। ये कौन सा आदेश है कि वक्फ जिस जमीन को अपना कह देगी, वो उनकी हो जाएगी। किसी भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा कर लेंगे। ये नहीं हो सकता। जेपीसी ने जो सिफारिश की है, वो आज की आवश्यकता है। ये देश के हित में होगा और मुसलमानों के हित में भी होगा।
Yogi ANI Interview: बंटेंगे तो कटेंगे विभाजनकारी नारा नहीं था; नई पीढ़ी को इतिहास बताना हमारा दायित्व है- योगी
Yogi ANI Interview: सीएम योगी ने बंटेंगे तो कटेंगे नारे का बचाव करते हुए कहा कि यह नारा विभाजनकारी नहीं था। ये देश गुलाम क्यों हुआ, क्योंकि जातियों में विभाजित था। अगर उनको जोड़ने की बात की जा रही है, बंटो मत, अच्छे के बारे में सोचो, विकास के बारे में सोचो, विरासत के बारे में सोचो, यूपी से मैंने ही कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। ये बात यहां से हमने कही थी। चुनाव हम उसके कारण नहीं जीते। चुनाव के बहुत सारे कारण होते हैं। एक नारा नहीं। इतिहास में करोड़ों हिन्दू काटे नहीं गए क्या। लाखों हिन्दू कश्मीर में काटे नहीं गए थे क्या। हम उसको भूल क्यों जाते हैं। इतिहास वर्तमान का दर्पण होता है और भविष्य की कार्ययोजना बनाने का एक माध्यम भी होता है। इस पर एएनआई ने पूछा कि इसे कुरेदने की क्या जरूरत है तो योगी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी भूल गई होगी तो उसको बताने का एक माध्यम है। और ये बताना पड़ेगा हमें। ये हमारा दायित्व भी है। फिर एएनआई ने पूछा कि ये कुरेदने से दंगे नहीं होंगे क्या। तो योगी ने कहा कि दंगे कैसे होंगे, फिर दंगाइयों का उपचार भी तो है। दंगों से वो डरेगा जो उन दंगाइयों के सामने घुटने टेककर नाग रगड़ते हैं। उनको घुटने के बल चलने के लिए हम मजबूर कर लेते हैं और ठीक भी करते हैं उनको।
Yogi ANI Interview: ममता बनर्जी ने क्यों महाकुंभ को मृत्युकंभ कहा, सीएम योगी ने बताया पश्चिम बंगाल से आ रही भीड़ देखकर घबरा गई थी सरकार
Yogi ANI Interview: सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी द्वारा प्रयागराज महाकुंभ को मृत्युकंभ कहने के सवाल पर कहा कि 13 जनवरी से 26 फरवरी तक पश्चिम बंगाल से हर रोज 50 हजार से एक लाख लोग हर रोज आते थे। स्वाभाविक रूप से इस भीड़ को देखकर पश्चिम बंगाल की सरकार खुद घबरा गई। उनके रेलवे स्टेशन, उनके एयरपोर्ट पर हर कोई प्रयागराज आने के लिए उतावला था। लेकिन चाहे वो पश्चिम बंगाल की सरकार हो, चाहे वो कांग्रेस ने, समाजवादी पार्टी ने या आरजेडी ने कही है, वो उनकी तुष्टीकरण की पाराकाष्ठा का उदाहरण है। भारत की आस्था का अपमान करने का उदाहरण है। लेकिन महाकुंभ ने साबित किया है कि वो मृत्युंजय महाकुंभ था और महाकुंभ में जो भी आया, वो अभिभूत होकर गया।
Yogi ANI Interview: महाकुंभ में आए लोगों की गिनती कैसे की, योगी ने बताया पूरा प्लान
Yogi ANI Interview: प्रयागराज महाकुंभ में आए करोड़ों लोगों की गिनती के तौर-तरीकों के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि हमलोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। हम लोगों ने एआई टूल के माध्यम से लोगों की गिनती की व्यवस्था की थी। हमलोगों ने ये व्यवस्था की थी कि एक व्यक्ति का चेहरा दो बार ना गिना जाए। चेहरे की पहचान की व्यवस्था उसमें की गई थी। एक सेंटर बनाया गया था जहां से इसकी गिनती की गई थी। कुल 66.30 करोड़ 45 दिनों में वहां आकर स्नान किए हैं।
Yogi ANI Interview: हिन्दू से ज्यादा रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं मुसलमान लेकिन रंगों से परहेज दोहरा आचरण: होली में विवाद पर बोले सीएम योगी
Yogi ANI Interview: सीएम योगी ने कहा कि यूपी पहला राज्य है जिसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार धर्म स्थलों के माइक के संवाद के माध्यम से आवाज को कंट्रोल किया है। यूपी में कर सकते हैं तो बंगाल में क्यों नहीं हो सकता। मोहर्रम में जुलूस निकलते हैं, क्या उनके झंडे की छाया मंदिर या किसी हिन्दू के घर पर नहीं पड़ते हैं। क्या उससे हिन्दू का घर अपवित्र हो जाता है। ये सख्त निर्देश है कि जिसको रंग से परहेज है, उस पर मत डालना। लेकिन फिर भी पड़ गया है और प्रशासन उसको साफ करके फिर से रंगाई-पुताई कर दे रहा है, ये कौन सी बात है। क्या रंग-बिरंगे कपड़े नहीं पहनते। हिन्दू से ज्यादा रंग-बिरंगे तो मुसलमान ही पहनता है कपड़ा तो फिर से परहेज क्यों। ये तो दोहरा आचरण है। रंग-बिरंगे कपड़े पहनें लेकिन रंग पड़ जाएं तो हाय-तौबा मचाते हैं। ये नहीं हो सकता। ये दोहरा आचरण क्यों। गले मिले। बहुत सारे मुसलमानों ने होली खेली है। शाहजहांपुर में तो नवाब साहब की पूरी झांकी, शोभायात्रा ही निकलती है।
Yogi ANI Interview: जितने अतिक्रमण होंगे, वो हटेंगे; संभल में निकल रहे हिन्दू धर्म स्थलों पर बोले सीएम योगी
Yogi ANI Interview: योगी ने कहा कि सनातन हिन्दू धर्म के जो महत्वपूर्ण स्थल हैं वो हमारी विरासत के प्रतीक हैं। संभल में 68 में 54 तीर्थ मिल गए हैं। बाकी सभी को ढूंढ़ रहे हैं। शास्त्रीय प्रमाण उसके मौजूद हैं। उनको दिखवा रहे हैं। कहां-कहां हैं। जिसने भी कब्जे किए होंगे, एक-एक करके सबको निकालेंगे। उन्होंने कहा कि सवाल मस्जिद का नहीं है, जितने अतिक्रमण होंगे, वो अतिक्रमण हटेंगे।
Yogi ANI Interview: कोर्ट के आदेश का ही पालन कर रहे हैं नहीं तो मथुरा में अब तक बहुत कुछ हो गया होता- सीएम योगी
Yogi ANI Interview: कानून के दायरे में धर्मस्थलों के विवाद सुलझाने के सवाल पर योगी ने कहा कि मथुरा की बात क्यों ना उठाएं, मथुरा श्रीकृष्ण की जन्मभूमि नहीं है क्या। कोर्ट में विचाराधीन होने के सवाल पर योगी ने कहा कि कोर्ट के आदेश का ही पालन कर रहे हैं ना, नहीं तो अब तक वहां बहुत कुछ हो गया होता।
Yogi ANI Interview: जितने भी तीर्थ होंगे, सब ढूंढ़ेंगे, सब निकालेंगे; संभल में निकल रहे मंदिरों पर बोले सीएम योगी
Yogi ANI Interview: सीएम योगी ने संभल में निकल रहे मंदिरों और तीर्थों के सवाल पर कहा कि जितने भी होंगे, सब ढूंढ़ेंगे, सब निकालेंगे और दुनिया को बोलेंगे कि भगवान ने जिसको आंखें दी है, वो आकर देखे कि क्या हुआ था संभल में। संभल एक सच्चाई है। आपको उपासना विधि की पूरी छूट है। कहीं भी आप बनाइए। लेकिन आप तो इस्लाम के मुद्दों से भटक कर ही काम किए हैं। इस्लाम कहता है कि किसी भी हिन्दू मंदिर या हिन्दू घर को तोड़कर आपके द्वारा बनाई गई इबादत की जगह खुद को स्वीकार्य नहीं है। क्यों आपने बनाई। आप तो इस्लाम के विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। हम कानून के दायरे में रहकर ही सब काम कर रहे हैं।
Yogi ANI Interview: बुलडोजर ऐक्शन पर बोले योगी- कानून के दायरे में रहकर जो जिस भाषा में समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए
Yogi ANI Interview: यूपी समेत दूसरे राज्यों में बुलडोजर ऐक्शन पर कोर्ट की टिप्पणियों के संदर्भ में एएनआई के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि जो न्याय मानते होंगे, उनके लिए न्याय होता है। जो स्वयं न्याय को, कानून को अपने हाथों में लेते हैं, तो बहुत बार कानून के दायरे में रहकर उनको सबक भी सिखाया जाता है। जो जैसे समझेगा, उसको उसी भाषा में समझाना चाहिए। कोई हिंसक बनकर प्रहार करने आ जाए हमारे सामने, और हम उसके सामने गिड़गिड़ाएं, ये नहीं होगा। अगर वो हिंसक बनकर आया है तो पहले उसकी हिंसा का प्रतिकार तो करना होगा ना।
Yogi ANI Interview LIVE: यूपी में सबसे सुरक्षित है मुसलमान, हिन्दू सुरक्षित है तो मुस्लिम सुरक्षित है- योगी
Yogi ANI Interview LIVE: यूपी में मुसलमान के सुरक्षित रहने के सवाल पर योगी ने कहा कि वो एक योगी हैं जो सबके सुख की कामना करता है। सबका साथ और सबके विकास के मंत्र पर विश्वास करता है। दुनिया की सबसे प्राचीन धर्म और संस्कृति है सनानत धर्म। दुनिया में कोई जाति, मत और मजहब नहीं है जिसको उसकी विपत्ति के समय सनानत धर्मावलंबियों ने शरण ना दी हो। लेकिन उसके बदले में मिला क्या। दुनिया में कोई उदाहरण नहीं है कि किसी हिन्दू राजा ने दुनिया में कहीं भी अपने बल पर, अपने वैभव के दंभ से किसी पर आधिपत्य स्थापित किया हो। कोई उदाहरण नहीं है। दुनिया के अंदर कोई इसका आचरण नहीं करता। सब हड़पना चाहते हैं। आज भी उदाहरण देखने को मिल सकता है कि 100 हिन्दू परिवारों के बीच में एक मुस्लिम परिवार सबसे सुरक्षित है। उसको अपने पर्व और त्योहार को, अपने धर्म के सभी मजहबी कर्मों को करने की स्वतंत्रता होती है। लेकिन 100 मुस्लिम परिवारों के बीच में 50 हिन्दू सुरक्षित रह सकता है क्या। बांग्लादेश आपके सामने उदाहरण है। इससे पहले पाकिस्तान उदाहरण था। अफगानिस्तान में क्या हुआ था। होशियारी यही है कि कहीं धुआं उठ रहा हो, किसी को ठोकर लग रही हो तो हमें ठोकर लगे उससे पहले हम संभल जाएं। तो वही संभलने के लिए बोला जाता है। हम तो सबको समान भाव से देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित है। अगर हिन्दू सुरक्षित है तो वो भी सुरक्षित है। अगर दंगे यहां यूपी में होते थे 2017 से पहले, अगर हिन्दू की दुकान जलती थी तो मुसलमान की भी जलती थी। हिन्दू का घर जलता था तो मुसलमान के भी घर जलते थे। 2017 के बाद से दंगे बंद हुए, अगर हिन्दू सुरक्षित है तो मुसलमान भी सुरक्षित हैं।
Yogi ANI Interview LIVE: औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले महाराणा प्रताप, राणा सांगा, शिवाजी महाराज, गुरु गोविंद सिंह के बारे में क्या जानते हैं- योगी
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने कहा कि औरंगजेब और बाबर की पूजा करने वाले, जिन्ना को अपना आदर्श मानने वालों से इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती कि वो शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप, राणा सांगा और गुरु गोविंद सिंह के इतिहास को जानें।
Yogi ANI Interview LIVE: अखिलेश कहते हैं डबल इंजन क्या, अब तो इंजन एक-दूसरे को नमस्ते नहीं करते; सीएम योगी ने दिया ये जवाब
Yogi ANI Interview LIVE: एएनआई ने अखिलेश यादव के बयान का हवाला देकर योगी से पूछा कि डबल इंजन क्या, अब तो इंजन एक-दूसरे को नमस्ते तक नहीं करते। इस पर योगी ने कहा कि ये उनके संस्कार थे। हमारे यहां हम विरासत को सम्मान देकर अपनी वर्तमान नेतृत्व को सम्मान करते हैं और अपने पूर्वजों के प्रति भी सम्मान का भाव रखते हैं। लेकिन जिनके आदर्श औरंगजेब हों तो उनका आचरण उसी प्रकार का जरूर होगा। वो औरंगजेब को महिमामंडित कर रहे हैं। उनके नेता मुंबई से लेकर लखनऊ तक महिमामंडन करने वाले लोग हैं। जिनका जैसा आदर्श होगा, वैसा ही उनका स्वयं का चरित्र भी होगा। हम राम, कृष्ण, शिव को आदर्श मानते हैं, उनकी पूजा करते हैं तो स्वाभाविक रूप से उनके अच्छे गुण उनकी कृपा से हममें समाहित होते हैं। जो औरंगजेब और बाबर को अपना आदर्श मानता होगा, तो उनके जैसे गुण उनके अंदर देखने को मिलेंगे। ये आचरण लोगों ने अपनी आंखों से देखा भी है और आगे भी देखेंगे।
Yogi ANI Interview LIVE: क्या योगी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं, सीएम ने दिया ये जवाब
Yogi ANI Interview LIVE: एएनआई ने सीएम योगी से पूछा कि आपने दो-तीन बार कहा है कि सत्ता चली भी जाए तो कोई बात नहीं। जब ऐसी बातें होती हैं तो अटकलें लगाई जाती हैं कि शायद योगी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं या दिल्ली से न्योता आया है। इस पर योगी ने कहा कि ये उद्धरण उन प्रसंगों को लेकर होते हैं जहां पर विरासत को आगे बढ़ाने का एक जज्बा सामने आता है। 2017 के पहले अयोध्या की क्या स्थिति थी, हरेक व्यक्ति जानता था। उस समय जब हम अयोध्या की यात्रा करते थे तो बहुत सारे बैरियर हुआ करते थे। सुविधाओं का अभाव था। अयोध्या अपनी पहचान के लिए मोहताज थी। 2017 में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी। सरकार बनने के बाद उन चुनौतियों का भी हमें सामना करना था, जिन भावनाओं को आजादी के बाद से लगातार दबाया गया था। साथ-साथ अयोध्या का समग्र विकास करना था, उसको पहचान देनी थी। एक बड़ा तबका ऐसा था जो मानता था कि हमें इस प्रकार के मुद्दों को टच नहीं करना चाहिए नहीं तो विवाद हो सकता है। आप सत्ता में रहेंगे तो आपके लिए अनुकूल वातावरण भी होगा और प्रतिकूल भी होगा। अनुकूल और प्रतिकूल के बीच में समन्वय बनाकर ही जब हम आगे बढ़ते हैं तभी परिणाम दे पाएंगे। अयोध्या के साथ भी यही हुआ। हमने कहा कि ठीक है, विरोध होता है तो होने दीजिए। देखेंगे। अयोध्या जाएंगे। कोई एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जो अयोध्या की पहचान बन सके। दीपावली तो अयोध्या से जुड़ी हुई थी। लेकिन दीपावली के आयोजन को एकदम विस्मृत सा कर दिया गया था अयोध्या में। तो हमने दीपोत्सव के आयोजन के साथ फिर उसकी पहचान को वहां पर लाई। हम लोगों ने वहां पर भगवान श्रीराम के प्रति और सरयू मैया के प्रति दीपोत्स्व के माध्यम से जो कृतज्ञता ज्ञापित की थी, उसका परिणाम नई अयोध्या के रूप में सबके सामने है, जिसको देखकर हर व्यक्ति अभिभूत होता है। जो विजन प्रधानमंत्री का विरासत के प्रति है, उसका मूर्तमान स्वरूप आज अयोध्या में भी देखने को मिलता है। आज आप देख रहे होंगे कि जिस अयोध्या में साल भर में कुछ लाख लोग आते थे, आज वहां करोड़ों लोग आ रहे हैं। व्यवसाय वहां फल-फूल रहा है। लोगों को अनेक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हम लोग सत्ता की चिंता करे और विरासत को विस्मृत कर लें, मुझे लगता है कि हम न्याय नहीं कर पा रहे हैं।
Yogi ANI Interview LIVE: तीसरी बार के लिए पार्टी कोशिश करेगी, भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है; हैट्रिक की तैयारी पर बोले सीएम योगी
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने यूपी में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने और हैट्रिक लगाने की कोशिश के सवाल पर कहा कि मैं कोशिश नहीं करूंगा, हमारी पार्टी कोशिश करेगी। मुख्यमंत्री भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता बन सकता है।
Yogi ANI Interview LIVE: जिसके साथ जनता का आशीर्वाद होगा, वो सरकार बनाएंगे; 8 साल सरकार पर बोले सीएम योगी
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने यूपी में हैट्रिक की तैयारी के सवाल पर कहा कि पिछले 8 वर्ष के अंदर अपनी पार्टी के नेतृत्व के कारण, पार्टी के और सहयोगी दलों के सभी नेताओं के सहयोग के कारण, भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और अन्य सहयोगी संगठनों के सहयोगी से जनता-जनार्दन का जो आशीर्वाद जो हमें प्राप्त हुआ है। ये हमारी सरकार को पहली बार ये अवसर मिला है कि आजादी के बाद कोई मुख्यमंत्री लगातार पांच वर्ष तक काम करे और फिर से वो दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बना ले। यह पहली बार हुआ था। यह भी उपलब्धि हमारे साथ जुड़ी थी। पिछले 8 वर्ष से हम सेवा कर ही रहे हैं। तो सेवा, सुरक्षा और सुशासन को जो मॉडल हमारी पार्टी का था, उसको प्रभावी ढंग से उत्तर प्रदेश में लागू करने के कारण आज जनता-जनार्दन का व्यापक आशीर्वाद भाजपा के साथ है, हमारे साथ में है। लोकतंत्र में जनता-जनार्दन का आशीर्वाद जिसके साथ होगा, वो सरकार में आएगी।
Yogi ANI Interview LIVE: विरोध होता है तो होने दीजिए, अयोध्या जाएंगे; सीएम बनने के बाद सीएम योगी ने ना जाने की सलाह देने पर क्या कहा था
Yogi ANI Interview LIVE: योगी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या ना जाने की सलाह के सवाल पर कहा कि 2017 के पहले अयोध्या की क्या स्थिति थी। बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। एक बड़ा तबका ऐसा था कि जो ये मानता था कि हमें इस प्रकार के मुद्दों को नहीं टच करना चाहिए क्योंंकि विवाद हो सकता है। हमने कहा कि ठीक है, विरोध होता है तो होने दीजिए। देखेंगे। अयोध्या जाएंगे। कोई एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे जो अयोध्या की पहचान बन सके। दीपावली तो अयोध्या से जुड़ी हुई थी। लेकिन दीपावली के आयोजन को एकदम विस्मृत सा कर दिया गया था अयोध्या में। तो हमने दीपोत्सव के आयोजन के साथ फिर उसकी पहचान को वहां पर लाई।
Yogi ANI Interview LIVE: क्या योगी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं, सीएम ने दिया क्या जवाब
Yogi ANI Interview LIVE: एएनआई ने इंटरव्यू में सीएम योगी से पूछा है कि क्या योगी जी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं। इसका जवाब उन्होंने दिया है लेकिन प्रोमो में उस जवाब को छुपा लिया गया है। जब इंटरव्यू का प्रसारण होगा तो पता चलेगा कि दिल्ली प्लान पर सीएम योगी ने क्या जवाब दिया है।
Yogi ANI Interview LIVE: लोकसभा चुनाव में विदेशी पैसा लगा था, जॉर्ज सोरोस का नाम लेकर योगी ने कांग्रेस गठबंधन को लपेटा
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव में कम सीटें आने पर कहा कि विपक्ष ने दुष्प्रचार किया था। और सिर्फ दुष्प्रचार ही नहीं किया था, विदेशी पैसे भी इसमें लगा था। जॉर्ज सोरोस ने तो बहुत पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। पूरे देश में विदेशी पैसा लगा था लोकसभा चुनाव के दौरान। जिसमें कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने, जो भी इंडी गठबंधन से जुड़े हुए दल थे, ये लोग धड़ल्ले से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष उसमें लिप्त थे और उसी के माध्यम से उन्होंने पूरे चुनाव को प्रभावित करने का काम किया।
Yogi ANI Interview LIVE: कर्नाटक सरकार का धर्म के आधार पर आरक्षण आबंडेकर के संविधान का अपमान- योगी
Yogi ANI Interview LIVE: योगी ने कहा है कि कर्नाटक सरकार के द्वारा धर्म के आधार पर आरक्षण बाबा साहेब आंबेडकर के द्वारा दिए गए संविधान का अपमान है। संविधान सभा में आरक्षण की बात हुई तो धर्म के आधार पर आरक्षण का मुद्दा भी उठा था। बाबा साहेब ने इसका पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि आरक्षण सामाजिक रूप से उन लोगों को दिए जाने चाहिए जिनके साथ अस्पृश्यता और छुआछूत सैकड़ों वर्षों से होते आई है। 1976 में क्या-क्या नहीं किया इन्होंने संविधान के साथ। गला घोंटने का काम किया। ये कांग्रेस हमेशा से करती रही है। आगे जो भी बोल रहे हैं डीके शिवकुमार, ये वही बोल रहे हैं जो कांग्रेस की विरासत से उन्हें प्राप्त हुआ है।
Yogi ANI Interview LIVE: आपकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार के लिए नहीं हो सकती- योगी
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने कॉमेडियन कुणाल कामरा के एकनाथ शिंदे वाले बयान के संदर्भ में कहा कि आपकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए नहीं हो सकती है। दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने देश का चीरहरण करना, विभाजन की खाई को और चौड़ी करने के लिए इस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है।
Yogi ANI Interview LIVE: यही डंडा बेटियों की सुरक्षा करता है और माफियाओं को ठिकाने लगाता है- योगी
Yogi ANI Interview LIVE: सीएम योगी ने कहा है कि यही डंडा इन बेटियों की सुरक्षा करता है, इन व्यापारियों की सुरक्षा करता है और इन अपराधियों और माफियाओं को ठिकाने भी लगाता है।