Hindi NewsUP NewsCM give them justice, Rahul Gandhi met family of Dalit Hariom, also attacked Yogi sarkar
सीएम इनको न्याय दीजिए, दलित हरिओम के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल का योगी पर हमला भी

सीएम इनको न्याय दीजिए, दलित हरिओम के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल का योगी पर हमला भी

संक्षेप:

राहुल गांधी ने फतेहपुर पहुंच कर रायबरेली में मारे गए दलित हरिओम के परिवार से मुलाकात की। इंसाफ दिलाने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि सीएम से कह रहा हूं इनको न्याय दीजिए। राहुल ने योगी सरकार पर हमला भी किया।

Fri, 17 Oct 2025 12:31 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज फतेहपुर पहुंचे और हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से 21 मिनट तक बात की। उन्हें ढांढस बंधाया। इंसाफ दिलाने के साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहुल ने कहा कि ‘क्राइम परिवार ने नहीं किया। आज मैं यहां आया हूं, क्राइम परिवार ने नहीं किया। क्राइम इनके ऊपर किया गया और ऐसा लग रहा कि ये अपराधी हैं। घर में बंद कर रखा है। डरा रहे हैं। हत्या की गई है। हम न्याय मांग रहे हैं। घर से बाहर नहीं जाने दे रहे। लड़की है जिसको ऑपरेशन कराना है। वह नहीं करवा पा रही है। सरकार ने उसको बंद कर रखा है। खुले तौर पर अत्याचार, बलात्कार किया जा रहा है। सीएम से कह रहा हूं इनको न्याय दीजिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे पहले सुबह से चल रहीं चर्चाएं भी खारिज हो गईं जिसमें कहा गया था कि दलित हरिओम वाल्मीकि का परिवार राहुल गांधी से नहीं मिलना चाहता। परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, पूरे प्रदेश में दलितों पर अत्चाचार हो रहा। फतेहपुर में भी उनसे दलित परिवार को मिलने से रोकने की कोशिश की गई। परिवार को दबाया गया।

ये भी पढ़ें:राहुल के सामने फूट-फूट कर रोई दलित हरिओम की मां, बहन बोली- हमारे लिए मसीहा हैं
ये भी पढ़ें:दलित हरिओम के परिवार से मिले राहुल गांधी, पहले वायरल हुआ था इनकार का बयान

राहुल ने कहा कि परिजनों से मेरी बात हुई। आधे घंटे तक बात की। आज सुबह उनको धमकाया गया। उनसे कहा गया कि राहुल गांधी से न मिलिए। वीडियो बनवाया। वो मुझसे मिलें न मिलें वह बड़ी बात नहीं। इनके बेटे भाई को मारा गया है। इनका दर्द जाना। जो भी हम मदद कर सकते हैं करेंगे’।

कानपुर एयरपोर्ट पर पूछा शुभम के परिजनों का हाल

राहुल गांधी सुबह 8 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर स्पेशल विमान से आए। एयरपोर्ट परिसर में स्वागत के लिए जुटे कांग्रेसियों से उन्होंने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों के बारे में पूछा। ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला से स्पष्ट कहा कि शुभम के परिवार का पूरा ध्यान रखें। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा हो। अगर जरूरत पड़ी तो वह भी उनके साथ खड़े नजर आएंगे।

हालांकि जब उन्हें यह बताया गया कि पाकिस्तान से क्रिकेट मैच होने पर शुभम के घरवाले काफी निराश हैं तो वह सिर्फ सिर हिलाकर सब सुनते रहे। पिछले दिनों दिवंगत पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल मन्नान के परिजनों से भी राहुल ने मुलाकात की। करीब 20 मिनट तक यहां रहने के बाद राहुल गांधी का काफिला फतेहपुर के लिए रवाना हो गया। राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला समेत कई कार्यकर्ता भी फतेहपुर गए।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey
दीप नरायन पांडेय, डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव। यूपी के लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में पत्रकारिता कर चुके हैं। लंबे समय तक प्रिंट मीडिया में कार्यरत रहे। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में हैं। राजनीति के साथ क्राइम और अन्य बीटों पर काम करने का अनुभव। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |