Hindi NewsUP NewsClouds were seen drawing water from the Ganges, amazing sight recorded in mobile camera
गंगा से पानी खींचते दिखाई दिए बादल, मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ अद्भुत नजारा,  देखिए VIDEO

गंगा से पानी खींचते दिखाई दिए बादल, मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड हुआ अद्भुत नजारा, देखिए VIDEO

संक्षेप:

यूपी में मिर्जापुर में अद्भुत नजारा दिखाई दिया। यहां बादलों ने गंगा के पानी को अपनी ओर खींचा। यह नजारा जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में हुआ और लोगों की भीड़ ने अपनी आखों से इसे देखा और वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Sep 06, 2025 09:42 pm ISTYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव के गंगा घाट पर प्रकृति का अनोखा नजारा दिखा। गंगा से अचानक जल ऊपर की तरफ उठने लगा। गंगा की लहरों से आसमान की तरफ उठ रहा जलस्तंभ बादलों में समा गया। यह प्रक्रिया करीब आधे घंटे तक होती रही। इसी बीच नदी किनारे मौजूद युवाओं ने इस अद्भुत पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक घटना है। गंगा के वातावरण में ज्यादा तापमान और हवा के कम दबाव के कारण जलस्तंभ नदी या समुद्र से उठकर बादलों की ओर चला जाता है। ऐसी घटनाएं अक्सर इसी मौसम में होती हैं। इसे सामान्यत: बवंडर जैसी घटना के तौर पर समझा जा सकता है। बवंडर में धूल ऊपर उठती है और जलस्तंभ में नदी या समुद्र से पानी ऊपर उठता है। यह प्रक्रिया उसी स्थान पर होती है जिस स्थान पर पानी का तापमान अधिक और हवा का दबाव कम होता है।

ये भी पढ़ें:यूपी में आवारा कुत्तों के लिए होने जा रहा खास इंतजाम, जारी किए गए दिशा निर्देश

प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार यह हवा के बदलते दबाव के कारण बना हुआ दबाव क्षेत्र है। नदी, समुद्र तट और रेगिस्तान जैसे इलाकों में ऐसा अक्सर देखने को मिलता है। बड़ा रूप लेने पर यही चक्रवात बन जाता है। इसे वॉटर स्पाउट या जलस्तंभ भी कहते हैं।