लखनऊ के होटल में 9वीं की छात्रा से रेप; दवा के बहाने नशीला पदार्थ पिलाया, दोस्त की दरिंदगी

लखनऊ
share

लखनऊ के मड़ियांव में 14 वर्षीय कक्षा 9 की छात्रा को बहलाकर अपहरण करने और होटल में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा ने मां को आपबीती बताई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Female student raped at Lucknow hotel
लखनऊ के होटल में छात्रा से रेप

लखनऊ, संवाददाता: राजधानी के मड़ियांव में कक्षा नौ की छात्रा को बहलाकर आरोपी ने अपहरण कर लिया। उसको होटल में ले जाकर चाय और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। छात्रा की तबियत बिगड़ने पर मां को आपबीती बताई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मड़ियांव डुडौली रहीम नगर निवासी अमित कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कक्षा नौ में पढ़ने वाली 14 साल की किशोरी की 15 अगस्त को अमित से मुलाकात हुई थी। इंस्टा व मोबाइल पर पर बात होने लगी। पीड़ित पिता के मुताबिक एक अक्तूबर को वह पत्नी के साथ गांव गया था। उनकी बेटी स्कूल चली गई। गौरभीट मोड़ से अमित बेटी को घंटाघर लेकर चला गया। आरोप है कि वहां आरोपी ने जबरदस्ती चाय पिलायी। उसको पीते ही छात्रा को सर्दी लगने के साथ नींद आने लगी।

दवा दिलाने के बहाने होटल ले गया

पिता का आरोप है कि बेटी के सर्दी और नींद लगने पर आरोपी उसे चिनहट के कमता स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर ले गया। वहां पर पानी लिया। उसमें नशीला पदार्थ मिलाकर फिर से पिला दिया। फिर दवा दिलाकर खिलाने के बहाने हल्की बेहोशी की हालत में ही छात्रा को पास में एक होटल में ले गया। वहां पर दुष्कर्म किया। छात्रा की अश्लील फोटो, वीडियो बना लिया। पीड़िता के शोर मचाने और घर में बताने पर फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया।

तबीयत बिगड़ी तो बताई आपबीती

पिता का आरोप है कि चार अक्तूबर को छात्रा की तबियत बिगड़ गई। इस पर मां ने पूछा और डॉक्टर के पास ले गई। तकलीफ बढ़ने पर मां ने छात्रा से सख्ती की तो उसने पांच अक्तूबर को पूरी आपबीती बताई। उसके बाद पिता ने मड़ियांव थाने में मुकदमा लिखाया। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsलखनऊ के होटल में 9वीं की छात्रा से रेप; दवा के बहाने नशीला पदार्थ पिलाया