Hindi NewsUP Newsclass 6 student suffering heart attack while taking an exam at Lucknow school died after collapsing on his seat
लखनऊ के स्कूल में परीक्षा दे रहे कक्षा छह के छात्र को पड़ा हार्ट अटैक, सीट पर गिरते ही मौत

लखनऊ के स्कूल में परीक्षा दे रहे कक्षा छह के छात्र को पड़ा हार्ट अटैक, सीट पर गिरते ही मौत

संक्षेप:

लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की मौत हो गई। शुक्रवार को परीक्षा देने के दौरान छात्र आरव की तबियत बिगड़ी और छात्र अचेत अवस्था में अपनी सीट पर ही गिर पड़ा। 

Dec 05, 2025 04:53 pm ISTDinesh Rathour लखनऊ, कार्यालय संवाददाता
share Share
Follow Us on

यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की मौत हो गई। शुक्रवार को परीक्षा देने के दौरान छात्र आरव की तबियत बिगड़ी और छात्र अचेत अवस्था में अपनी सीट पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद क्लास में हड़कंप मच गया और शिक्षक छात्र को लेकर विद्यालय के मेडिकल रूम में पहुंचे। जहां छात्र को काफी देर तक सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद को पास ही से स्थित बीआरडी सिविल अस्पताल ले गए और अभिभावकों को भी सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने छात्र को ब्राड डेढ़ बताया। छात्र को अपराह्न 11: 05 मिनट पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद अपराह्न 11: 29 मिनट पर मृत घोषित किया गया। छात्र विकास नगर का निवासी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बरेली में रेल क्रासिंग पर कार चालक को आया हार्ट अटैक

वहीं दूसरी ओर बरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर बुधवार रात को मीरानपुर कटरा क्रॉसिंग-341 सी पर बीसलपुर के कार चालक सुरेंद्र को हार्ट अटैक आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर रेल पटरियों में फंस गई। जिससे आधा घंटे तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। दो ट्रेनें रोकी गईं। सुरेंद्र को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालात गंभीर बताकर वहां से बरेली के एक निजी अस्पताल को रेफर किया गया। सुरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरपीएफ के मुताबिक, करीब 10:30 बजे रेल कंट्रोल को मैसेज मिला यूपी 25 बीवी 6550 कार रेल क्रॉसिंग 341-सी पर फंस गई। कार का गेट खुला हुआ है। मीरानपुर कटरा स्टेशन से सूचना पर आरपीएफ पहुंचीं। वहां जाकर देखा तो कार में ड्राइवर अचेत पड़ा था। सुरेंद्र कुमार पीलीभीत के बीसलपुर में विवेकानंद स्कूल के पास दुर्गा प्रसाद मोहल्ले में रहते हैं। सुरेंद्र को तिलहर के एक निजी अस्पताल लेकर गये। वहां डाक्टरों ने बताया, हार्टअटैक पड़ा है।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour
दिनेश राठौर लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। कानपुर यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में 13 साल से अधिक का अनुभव है। लंबे समय तक प्रिन्ट में डेस्क पर रहे हैं। यूपी के कानपुर, बरेली, मुरादाबाद और राजस्थान के सीकर जिले में पत्रकारिता कर चुके हैं। भारतीय राजनीति के साथ सोशल और अन्य बीट पर काम करने का अनुभव। इसके साथ ही वायरल वीडियो पर बेहतर काम करने की समझ है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |