Hindi NewsUP Newsclass 11th girl student raped at gunpoint obscene photos taken in bareilly
तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींच लीं; एक साल तक की मनमर्जी

तमंचे के बल पर 11 वीं की छात्रा से रेप, गंदी फोटो भी खींच लीं; एक साल तक की मनमर्जी

संक्षेप: किशोरी की उम्र 17 साल है। वह बरेली के एक इंटर कॉलेज की छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले आजम नाम के एक युवक ने एक साल पहले छात्रा के साथ युवक ने उससे तमंचे के बल पर घिनौनी हरकत की। उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं।

Sun, 29 June 2025 01:55 PMAjay Singh संवाददाता, फरीदपुर (बरेली)
share Share
Follow Us on

Rape on Gunpoint: यूपी के बरेली में एक दबंग ने तमंचा दिखाकर 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। आरोपी फोटो वायरल करने की और पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर छात्रा से एक साल तक रेप करता रहा। छात्रा ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फरीदपुर के एक मोहल्ले की 17 वर्षीय किशोरी नगर के एक इंटर कॉलेज में छात्रा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मां एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। आरोप है कि पड़ोस के आजम का छात्रा के घर पर आना-जाना था। एक साल पहले छात्रा के साथ युवक ने उससे तमंचे के बल पर घिनौनी हरकत की। दुष्कर्म के साथ ही उसकी अश्लील तस्वीरें भी खींच लीं। दबंग छात्रा को तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता रहा। इस धमकी के बल पर उसका जब मन करता तब छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता था।

ये भी पढ़ें:UP में 5 IPS ट्रांसफर, शिरडकर पुलिस भर्ती बोर्ड के DG बने, सहारनपुर से रोहित हटे

हत्या की धमकी दी

आरोप है कि छात्रा के साथ रेप का आरोपी शुक्रवार की शाम उसके घर पहुंच गया। उसने एक बार फिर छात्रा के साथ बदतमीजी की। यही नहीं छात्रा और उसकी मां से गाली-गलौज करते हुए हत्या की धमकी भी दी। छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी मां को दी। मां, बेटी को लेकर महिला थाने पहुंची। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आजम नाम के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बदमाशों से भिड़ीं अपर निजी सचिव की पत्नी, छीना झपटी में टूटी चेन;लखनऊ में वारदात

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी का पिता एक थाने में होमगार्ड है। उसके डर से छात्रा चुप्पी साध गई थी। लेकिन आरोपी का मनोबल बढ़ता चला गया। वह लगातार अपनी मनमर्जी करता रहा। अंत में तंग आकर उसने मामले की शिकायत की है।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh
अजय कुमार सिंह दो दशक से अधिक अनुभव वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और टीवी होते हुए अब डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ीं खबरों को गहराई से कवर किया है। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करे| पाएं Lucknow news , Prayagraj News , Varanasi News , Gorakhpur News , Kanpur News , Aligarh News से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में |